अमेठी जिले में खेतों में पराली जलाई जा रही धुएं से ग्रामीणों को सांस लेने में दिक्कत कृषि विभाग की निगरानी पर सवाल
अनुराग सागर अब तक न्याय
अमेठी के ककवा रोड स्थित शांति नगर कोरारी गिरधरशाह में खेतों में पराली जलाने का सिलसिला जारी है धुएं से आसपास के ग्रामीणों को परेशानी हो रही है यह इलाका विकासखंड अमेठी में आता है ग्रामीणों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की आशंका भी है
प्रदेश सरकार पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए दिशा
निर्देश जारी कर रही है किसानों को जागरूक करने और पराली के प्रबंधन के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं ग्रामीणों का कहना है कि शांति नगर में पराली जलने की घटनाएं जारी हैं इससे कृषि विभाग अमेठी की निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं ग्रामीणों ने पूछा है कि लगातार पराली जलने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस ओर क्यों नहीं गया उन्होंने यह भी सवाल किया कि जागरूकता अभियान खेतों तक पहुंच रहे हैं या नहीं ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और कृषि विभाग से मौके का निरीक्षण कराने और पराली जलाने पर रोक लगाने की मांग की है उन्होंने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की ग्रामीणों ने कहा कि अब देखना होगा कि कृषि विभाग इस मामले में कब कदम उठाता है
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: