*सेतु निगम के धीमे निर्माण कार्यों पर डीएम नाराज, अधिशासी अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश र्जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में सेतु निगम की 10 निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की। निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्होंने अधिशासी अभियंता, सेतु निगम को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि कार्यों में सुधार नहीं होने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

समीक्षा बैठक में जिन परियोजनाओं की प्रगति देखी गई उनमें भटनी रेलवे ओवरब्रिज (38.13 करोड़), भीखमपुर ओवरब्रिज (72.03 करोड़), सलेमपुर नवलपुर-मझौली पीपा पुल के स्थान पर सेतु (36.67 करोड़), भदिला अव्वल सेतु पहुंच मार्ग (31.31 करोड़), कंचनपुर-बघौचघाट सेतु मार्ग (23.96 करोड़), भरहे चौरा छोटी गंडक नदी पर सेतु (24.99 करोड़), हेतिमपुर नवीन सेतु (23.78 करोड़), रायबारी-चखनी खनुआ नदी पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य (15.83 करोड़), महुआपाटन-करौदी नवीन सेतु (17.47 करोड़) तथा देवरिया-कसया मार्ग पर ओवरब्रिज (15.03 करोड़) शामिल हैं।

डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में लापरवाही और शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।