पद्मावत एक्सप्रेस में महिला ने बेटे को जन्म दिया अमेठी स्टेशन पर उतारकर सीएचसी पहुंचाया

अब तक न्याय


दिल्ली से प्रतापगढ़ जा रही एक महिला ने पद्मावत एक्सप्रेस में बेटे को जन्म दिया अमेठी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने महिला को ट्रेन से उतारकर सीएचसी पहुंचाया इलाज के बाद मां और बच्चा स्वस्थ हैं प्रतापगढ़ के लालगंज आझारा की रहने वाली निर्मला दिल्ली से घर लौटने के लिए पद्मावत एक्सप्रेस में सवार हुई थीं उनके पति ने उन्हें ट्रेन में बैठाया था सफर के दौरान उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई ट्रेन में मौजूद महिलाएं निर्मला के पास पहुंचीं और उनकी मदद की। इसी दौरान उन्होंने बेटे को जन्म दिया यात्रियों ने इसकी जानकारी रेलवे को दी ट्रेन के अमेठी स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ की टीम वहां पहुंची एम्बुलेंस से निर्मला को अमेठी सीएचसी ले जाया गया जहां मां और बच्चे का इलाज हुआ मौके पर मौजूद डॉ. प्रीति ने बताया कि आरपीएफ एम्बुलेंस से महिला को अस्पताल लेकर आई थी दोनों का इलाज किया गया और उनकी हालत ठीक है निर्मला ने बताया कि वह दिल्ली से प्रतापगढ़ जा रही थीं और ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए सीएमओ अंशुमान सिंह ने बताया कि महिला को अमेठी रेलवे स्टेशन से अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था मां और बच्चे का इलाज किया गया और दोनों स्वस्थ हैं

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।