रात आठ बजे के करीब हुआ हादसा, परिवार ने आग बुझाने का किया प्रयास; कोई हताहत नहीं।


रात आठ बजे के करीब हुआ हादसा, परिवार ने आग बुझाने का किया प्रयास; कोई हताहत नहीं।

सहजनवां गोरखपुर। सहजनवां थाना क्षेत्र स्थित के ग्राम सभा भीमापार में मंगलवार की रात खाना बनाते समय अचानक आग लगने से एक घर में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से घर में रखा बेड और तख्ता जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार, अशोक शर्मा पुत्र उदय शंकर शर्मा के घर में मंगलवार रात करीब आठ बजे भोजन बनाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर परिवार के सदस्यों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और परिवार की मदद की। आग लगने की सूचना सहजनवां पुलिस को भी दी गई। इस घटना में घर का बेड और तख्ता जलकर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे परिवार को आर्थिक नुकसान पहुंचा है।
गनीमत रही कि आग की चपेट में परिवार का कोई सदस्य नहीं आया। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।