अमेठी जिले के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में घुसी डीसीएम 2 चालक घायल नींद की झपकी आने से हादसा
अनुराग सागर अब तक न्याय
अमेठी के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार डीसीएम सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया हादसा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 72.5 पर हुआ शुरुआती जानकारी के मुताबिक डीसीएम चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया टक्कर के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू कराया दोनों वाहनों के चालकों को हल्की चोटें आईं पुलिस की मदद से उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी बाजार शुकुल भेजा गया हादसे के बाद पुलिस ने मौके की स्थिति का जायजा लिया
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: