भैरों कला में स्वस्थ जीवनशैली एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 100 छात्र-छात्राएं हुईं जागरूक

कलीनगर/पीलीभीत। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, पीलीभीत के निर्देशन में दिनांक 04 नवंबर 2026 को ग्राम पंचायत भैरों कला स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय (जूनियर हाईस्कूल) में युवक एवं महिला मंगल दल द्वारा स्वस्थ जीवनशैली एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 100 छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में 7 विषयों — योग एवं व्यायाम, साइकिलिंग, बिजली की बचत, जल संरक्षण, शुद्ध एवं पौष्टिक भोजन, पॉलीथिन मुक्त अभियान तथा स्वच्छता पर जानकारी दी गई।

इस अवसर पर युवक एवं महिला मंगल दल की अध्यक्ष एवं पंचायत सहायक श्रीमती दीप्ति कुमारी, कोषाध्यक्ष श्री विशाल यादव, विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री राजेंद्र कुमार मिश्रा, शिक्षिका श्रीमती संगीता, शिक्षक श्री मदन लाल सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।