बहराइच ब्रेकिंग न्यूज़: गैस पाइपलाइन की खुदाई से सात वार्डों में जलापूर्ति ठप, सभासदों ने चांदपुरा चौराहे पर लगाया जाम

बहराइच। नगर पालिका परिषद बहराइच के खिलाफ सभासदों ने मोर्चा खोल दिया है। अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह के खिलाफ सभासदों में भारी नाराजगी है।

शहर में गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान बार-बार हो रहे पानी के लीकेज से सात वार्डों में पिछले एक सप्ताह से जलापूर्ति प्रभावित है। चांदपुरा चौराहे पर पिछले 5 दिनों से लगातार वाटर लीकेज हो रहा है। सड़क पर हजारों लीटर पानी बह रहा है, जिससे स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

वाटर लीकेज से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़क पर पानी भरने से आने-जाने वाले लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हजारों लीटर शुद्ध पेयजल सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।

सभासदों ने लगाया जाम, त्योहारों तक खुदाई रोकने की मांग
इससे नाराज सभासदों ने बुधवार को चांदपुरा चौराहे पर धरना देकर जाम लगा दिया। सभासदों ने त्योहारों तक खुदाई का काम रोकने की मांग की। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन ने लीकेज को ठीक नहीं कराया।

सभासदों का कहना है कि पहले लीकेज ठीक कराया जाए, उसके बाद ही खुदाई का काम शुरू किया जाए।

आश्वासन के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन
सूचना पर पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम करण टेकड़ीवाल और अधिशासी अधिकारी ने सभासदों से वार्ता की। लीकेज ठीक कराने और संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने का आश्वासन मिलने के बाद करीब 30 मिनट में प्रदर्शन समाप्त हो गया।

सभासदों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही समस्या का स्थाई समाधान नहीं हुआ तो वे फिर से आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।