मड़ियाहूँ पीजी कॉलेज में 6 नवंबर को सजेगा वृहद रोज़गार मेला: जौनपुर के हजारों युवाओं को मिलेंगे नौकरी के अवसर, पंजीकरण प्रक्रिया शुरू
जौनपुर (मड़ियाहूँ)।
उत्तर प्रदेश के युवाओं को मुख्यधारा के रोज़गार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। जिला सेवायोजन कार्यालय, जौनपुर और मड़ियाहूँ पीजी कॉलेज, जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 6 नवंबर 2026 को कॉलेज परिसर में एक विशाल वृहद रोज़गार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
इस मेगा इवेंट को सफल बनाने के लिए कॉलेज प्रशासन और सेवायोजन विभाग ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सुरेश कुमार पाठक द्वारा सभी विभागों के प्राध्यापकों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने-अपने विषयों के छात्र-छात्राओं के डिजिटल ग्रुप्स में इस सूचना को तत्काल फॉरवर्ड करें, ताकि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक भी यह जानकारी समय से पहुँच सके।
इस रोज़गार मेले में तकनीकी, गैर-तकनीकी , बैंकिंग, आईटी, रिटेल, मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों की बहुराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की पचास से भी अधिक कंपनियाँ शामिल हो रही हैं। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर (PG) के साथ-साथ आईटीआई (ITI) और डिप्लोमा धारक युवाओं के लिए भी उनकी योग्यता के अनुसार हज़ारों पदों पर रिक्तियाँ उपलब्ध होंगी।
मेले में भाग लेने के लिए पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। आप नीचे दिए गए तरीकों से पंजीकरण कर सकते हैं:
1. QR कोड: QR को scan कर रजिस्ट्रेशन करें
2. पोर्टल वेबसाइट:
???? https://rojgaarsangam.up.gov.in
3. टोल-फ्री नंबर:
???? 155330
⚠️ ज़रूरी नोट: पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन 05/11/2026 तक कर सकते हैं ,रजिस्ट्रेशन करने के बाद अपनी प्रोफाइल को 100% पूरा (Complete) अवश्य करें, ताकि आपको अपनी योग्यता के अनुरूप रिक्तियों में आवेदन करने में सहजता हो।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: