सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रमोटर ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की शिष्टाचार भेंट

गोरखपुर नई दिल्ली सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण रहा। ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रमोटर ने निदेशक डॉ. सुनील कुमार मिश्रा के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री  रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की।
इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात के दौरान चेयरमैन ने मुख्यमंत्री को सुपीरियर ग्रुप की विकास यात्रा, व्यावसायिक उपलब्धियों, विभिन्न औद्योगिक गतिविधियों तथा समाज के प्रति ग्रुप द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अत्यंत आत्मीयता एवं सकारात्मक भाव से सभी विषयों को सुना तथा ग्रुप की विकास यात्रा और सामाजिक पहलों की सराहना की। उन्होंने दिल्ली सरकार की विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी पहलों में सुपीरियर ग्रुप को सहभागी बनने तथा सरकार के साथ मिलकर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर चेयरमैन ने दिल्ली के विकास, औद्योगिक प्रगति, रोजगार सृजन एवं सामाजिक उत्थान के लिए दिल्ली सरकार को ग्रुप की ओर से पूर्ण सहयोग एवं सहभागिता का आश्वासन दिया।
यह भेंट आपसी सम्मान, सौहार्द और विकास के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रेरणादायक उदाहरण रही। डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज विकास, विश्वास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्ध है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।