बीआईटी में टेक विजार्ड
कार्यक्रम एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन
गीडा, गोरखपुर बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी), गीडा में शैक्षणिक, तकनीकी एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के संगम के रूप में टेक विजार्ड कार्यक्रम एवं भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया गया।
टेक विजार्ड के अंतर्गत साइंस क्विज, ब्रेनवीटा, पोस्टर प्रेजेंटेशन एवं मॉक कोर्ट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संस्थान के विभिन्न विभागों के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा, तार्किक क्षमता, विषयगत ज्ञान और प्रभावशाली प्रस्तुतियों से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार सिंह रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे मंच विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं नवाचार की भावना विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का दूसरा आकर्षण भव्य डांडिया नाइट रही, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया। संगीत की मधुर धुनों पर डांडिया और गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया।संस्थान के सचिव डॉ. रजत अग्रवाल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता, तकनीकी दक्षता और सांस्कृतिक मूल्यों का समुचित विकास करना भी है।
इस अवसर पर निदेशक प्रशासन दीपक अग्रवाल, महानिदेशक प्रो. गोविन्द पाण्डेय, सीटीओ विजय श्रीवास्तव, निदेशक एचआर संतोष त्रिपाठी, निदेशक बीआईटी डॉ. रूप रंजन, निदेशक फार्मेसी डॉ. आशीष सिंह, निदेशक डिग्री कॉलेज डॉ. अरुण पाण्डेय, निदेशक मैनेजमेंट कॉलेज डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, निदेशक डिप्लोमा अभिनव श्रीवास्तव, निदेशक लॉ कॉलेज डॉ. वीपी सिंह, उज्ज्वल श्रीवास्तव, प्रतिश कन्नौजिया सहित शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: