खीरी कस्बे में आंगनबाड़ी केंद्र खुलने की उम्मीद बढ़ी, शासन ने फिर मांगी डिमांड
अब तक न्याय/अनिल कुमार
जिला ब्यूरो चीफ
लखीमपुर खीरी। खीरी विकास समिति के प्रयासों के बीच नगर पंचायत खीरी में आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना की उम्मीद एक बार फिर बढ़ गई है। शासन ने जिला मुख्यालय से नगर पंचायत खीरी में केंद्रों की आवश्यकता संबंधी डिमांड मांगी है। समिति अध्यक्ष आमिर रजा ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना तक उनका संघर्ष जारी रहेगा जिला मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर दूर स्थित खीरी कस्बा अब तक आंगनबाड़ी केंद्रों से वंचित है। समिति के अनुसार, कस्बे के कई परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं। ऐसे में आंगनबाड़ी केंद्र खुलने से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को पोषण एवं बाल विकास से जुड़ी सेवाओं का लाभ मिल सकेगा खीरी विकास समिति इस मांग को लेकर वर्ष 2015, 2016, 2018, 2023 और जनवरी 2026 में बाल विकास विभाग, जिलाधिकारी तथा प्रदेश और केंद्र सरकार के संबंधित अधिकारियों को कई पत्र भेज चुकी है। समिति का कहना है कि वर्ष 2016 में भी केंद्रों की स्थापना के लिए डिमांड मांगी गई थी, लेकिन अब तक कस्बे में कोई आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित नहीं हुआ समिति अध्यक्ष आमिर रजा ने जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद से मुलाकात कर इस संबंध में पत्राचार की जानकारी ली। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि विभाग ने नगर पंचायत खीरी को ‘आकांक्षा योजना’ में शामिल किया है और जिला स्तर से आंगनबाड़ी केंद्रों की डिमांड मांगी गई है। यह सूचना शासन को भेजी जा रही है। विभाग को उम्मीद है कि जल्द ही खीरी कस्बे में केंद्रों की स्थापना की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी आमिर रजा ने कहा कि केंद्र स्थापित होने से कस्बे के बच्चों और माताओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि समिति के अनुमान के अनुसार, केंद्रों की स्थापना से लगभग डेढ़ सौ लोगों के लिए रोजगार के अवसर बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि खीरी विकास समिति इस मांग को पूरा कराने के लिए प्रयास जारी रखेगी
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: