*आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत जौनपुर पुलिस द्वारा विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को किया जा रहा जागरूक*
जौनपुर
श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण व दिशा-निर्देशन में प्रभारी साइबर क्राइम थाना के नेतृत्व में यह विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत आमजन, व्यापारियों, दुकानदारों, विद्यार्थियों एवं अन्य नागरिकों को दीपावली पर्व के दौरान होने वाले साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी, फर्जी शॉपिंग वेबसाइट, नकली ऑफर, फर्जी कस्टमर केयर, क्यूआर कोड एवं यूपीआई फ्रॉड के प्रति जागरूक किया जाएगा।
*दीपावली के दौरान साइबर अपराध से बचाव हेतु महत्वपूर्ण सुरक्षा सुझाव—*
1.दीपावली के आकर्षक ऑनलाइन ऑफर एवं भारी छूट के लालच में अनजान वेबसाइट से खरीदारी न करें।
2.किसी अनजान व्यक्ति को बैंक विवरण, ओटीपी, यूपीआई पिन, सीवीवी एवं पासवर्ड साझा न करें।
3.कैशबैक अथवा उपहार प्राप्त करने के नाम पर भेजे गए अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
4.किसी भी क्यूआर कोड को स्कैन करने से पहले उसकी सत्यता जांच लें। ध्यान रखें, पैसा प्राप्त करने के लिए यूपीआई पिन डालने की आवश्यकता नहीं होती।
5.अनजान व्यक्ति द्वारा भेजी गई एपीके (APK) फाइल या ऐप डाउनलोड न करें।
6.फर्जी कस्टमर केयर नंबर एवं सोशल मीडिया पर दिए गए संदिग्ध संपर्क नंबरों से सावधान रहें।
7.सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी, बैंकिंग विवरण एवं यात्रा संबंधी जानकारी साझा करने से बचें।
8.अपने मोबाइल एवं अन्य डिजिटल उपकरणों को अपडेट रखें तथा मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करें।
9.किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर स्क्रीन शेयरिंग या रिमोट एक्सेस ऐप डाउनलोड न करें।
1.साइबर ठगी होने पर तत्काल अपने बैंक को सूचित करें तथा हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
*विशेष अपील-*
जौनपुर पुलिस की जनपदवासियों से अपील है कि दीपावली की खरीदारी एवं ऑनलाइन भुगतान करते समय सतर्क रहें। किसी भी प्रकार के प्रलोभन, फर्जी ऑफर या अनजान लिंक के झांसे में न आएं तथा स्वयं जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरूक करें।
*नोट: यदि आप साइबर अपराध के शिकार होते हैं तो बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। साथ ही अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्पडेस्क पर लिखित शिकायत प्रस्तुत करें।*
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment: