जिस शख्स ने पुलिसवाले के साथ यह सब किया उसका आरोप है कि पुलिसवाले ने उसकी पत्नी को अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और उसे ब्लैकमेल किया है।


 पति पत्नी के संबंधों पर वैसे तो दुनियाभर से तमाम मामले सामने आते रहते हैं लेकिन हाल ही में पाकिस्तान से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया जहां एक पुलिसवाले के नाक, कान और होंठ काट दिए गए। जिस शख्स ने पुलिसवाले के साथ यह सब किया उसका आरोप है कि पुलिसवाले ने उसकी पत्नी को अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और उसे ब्लैकमेल किया है।

दरअसल, यह घटना पाकिस्तान के झांग जिले की है। पीटीआई ने स्थानीय स्रोतों के हवाले से अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि आरोपी का नाम मुहम्मद इफ्तिखार है और उसके अपने साथियों के साथ कांस्टेबल कासिम हयात के नाक, कान और होंठ को काट दिया। आरोपी ने पुलिस कांस्‍टेबल पर अपनी पत्नी को ब्लैकमेल करने और उसके साथ अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि आरोपी ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर हयात का अपहरण कर लिया और एक सूनसान जगह पर ले गए, जहां उन्होंने कासिम हयात के अंगों को काटने से पहले उसे गंभीर यातना भी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल कासिम हयात को जिला मुख्यालय अस्पताल झांग ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी ने यह भी दावा किया था कि हयात ने उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए पत्नी को अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था। इफ्तिखार ने कहा था कि जब उसकी पत्नी हयात से मिली, तो उसने उसे यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और इस कृत्य का वीडियो भी बनाया और बाद में उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पुलिस की रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि आरोपियों ने धारदार हथियार से उसके शरीर के अंग काट दिए हैं। बेहद गंभीर हालत में कांस्टेबल को झांग के जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इससे पहले इफ्तिखार ने कांस्टेबल हयात के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया था।  

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।