हर घर पर तिरंगा को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को सपा प्रमुख अखिलेश यादव का भी साथ मिला है।


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हर तिरंगा अभियान पर पीएम नरेंद्र के साथ दिख रहे हैं। अखिलेश यादव ने नागरिकों से 9 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक राज्य में हर घर पर तिरंगा ध्वज फहराने की अपील की है। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर नित्य राष्ट्रध्वज को ससम्मान फहराए जाने में सहयोग करें। इस अभियान में किसी को भी जुड़ने से बचना नहीं चाहिए। अखिलेश यादव ने मंगलवार को जारी बयान में कहा है कि स्वेच्छा से प्रत्येक नागरिक को अपने आवास पर राष्ट्रध्वज फहराएं। यह खादी का बना हो। शहर-गांव, अमीर-गरीब, किसान-श्रमिक, व्यापारी- दुकानदार- सरकारी एवं प्राइवेट संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों, सभी को इस आयोजन में स्वेच्छा से सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। प्रत्येक नागरिक अपना राष्ट्रीय कर्तव्य समझकर इस अभियान में शामिल हो। राष्ट्रध्वज के दिन-रात फहराए जाने पर भी अब कोई प्रतिबंध नहीं है। भारत की आजादी की आखिरी लड़ाई की याद में 9 अगस्त क्रांति दिवस के रूप में तो मनाया ही जाता है इस वर्ष तो 15 अगस्त को आजादी का 75वां वर्ष भी होगा। डॉ. राममनोहर लोहिया का मानना था कि 15 अगस्त 1942 राज्य की महान घटना जरूर है, जिस दिन हमें आजादी मिली थी, लेकिन 9 अगस्त 1942 देश की जनता की उस इच्छा की अभिव्यक्ति थी, जिसने ठान लिया था कि हमें आजादी चाहिए और हम आजादी लेकर ही रहेंगे। यह आंदोलन राष्ट्रव्यापी था जिसमें बड़े पैमाने पर जनता ने हिस्सेदारी की और अभूतपूर्व साहस प्रदर्शित किया।
   

 

 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।