हैरानी की बात यह है कि पायलट के कूदने के बाद ही इस प्लेन में सवार को-पायलट ने प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई।


उड़ती फ्लाइट में कई ऐसे चौंकाने वाले वाकये सामने आ जाते हैं जो काफी चर्चा में आ जाते हैं। कई बार तो कुछ ऐसा हो जाता है जिसके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते हैं। लेकिन हाल ही में अमेरिका से एक ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है जिसमें एक विमान के पायलट की मौत हो गई। यह तब हुआ जब 4000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे एक विमान से पायलट बिना पैराशूट के नीचे कूद गया।

दरअसल, यह घटना अमेरिका के नॉर्थ कैरोलीना की है। सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक 23 साल के इस पायलट का नाम चार्ल्स ह्यू क्रुक्स है। वे एक छोटा प्लेन उड़ा रहे थे और उनके साथ उनका एक सह पायलट भी मौजूद था। इस प्लेन और कोई अन्य यात्री नहीं मौजूद था। रिपोर्ट में बताया गया कि उड़ान के दौरान ही ऊंचाई पर अचानक लैंडिंग गियर में खराबी आ गई।  खराबी आते ही पायलट प्लेन से नीचे गिर गया। अब यह नहीं साबित हो पाया कि पायलट ने छलांग लगा दी या वहां से गिर गया। पायलट का शव काफी खराब अवस्था में नॉर्थ कैरोलिना से ही मिला है। हैरानी की बात यह है कि पायलट के कूदने के बाद ही इस प्लेन में सवार को-पायलट ने प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई। उसे बस मामूली चोट आई है और फिर बाद में उसका मामूली इलाज भी किया गया। उधर रिपोर्ट के मुताबिक इस पूरे मामले के सामने आते ही जांच बैठ दी गई और जल्द ही उसे अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपने के लिए कहा गया है। घटना के समय मौजूद सह पायलट से भी पूछताछ की जा रही है। मृत पायलट के पिता ने कहा कि बेटे की मौत उनके लिए भी एक रहस्य है क्योंकि वह एक शानदार फ्लाइट इंस्ट्रक्टर था, उन्हें किसी भी कंडीशन में उड़ान भरने की ट्रेनिंग मिली हुई थी। फिलहाल मामले की जांच शुरू हो गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।