बजरंगबली मंदिर पर चोरों ने आज रात मंदिर का लगभग 10 घंटा काट ले गए यह मंदिर सुमतियां में स्थित है और यह एक मशहूर मंदिर है


मिर्जापुर जिगना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा सुमतीया में बजरंगबली मंदिर पर चोरों ने आज रात मंदिर का लगभग 10 घंटा काट ले गए यह मंदिर सुमतियां में स्थित है और यह एक मशहूर मंदिर है जहां कि पिछले वर्ष भी चोरों ने कई घंटा चोरी कर ले गए थे जिसका तहरीर गांव वालों ने जिगना थाने में दिया था लेकिन आज तक उन चोरों का पता नहीं चल पाया आज फिर मनबढ़ चोरों ने मंदिर का 10 घंटा काट ले गए जब सुबह हुई तो पुजारी मंदिर में गए और साफ सफाई करने लगे तब देखा कि मंदिर का लगभग 10 घंटा गायब था जिसकी सूचना गांव वालों को हुई गांव के लोग एकत्रित होकर तहरीर देने की योजना बनाई और थाना अध्यक्ष महोदय जिगना को तहरीर देकर चोरों का पता लगाने का आग्रह किया जिसमें की भानु प्रताप सिंह दंगल अध्यक्ष समिति समितियां ओम प्रकाश द्विवेदी दंगल अध्यक्ष सदस्य समितियां आदि गांव के लोगों ने तहरीर देकर घंटा चोरों का जल्द से जल्द पता लगाने की मांग की है ताकि मनबढ़ चोर सलाखों के पीछे जा सके नहीं तो आए दिन इनका क्राइम और बढ़ता चला जाएगा
अब तक टीवी से मुस्तफा अली कि रिपोर्ट मीरजापुर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।