वाह रे योगी सरकार और वाह रे योगी सरकार का विकास योगी जी को यदि वास्तव में विकास देखना है
वाह रे योगी सरकार और वाह रे योगी सरकार का विकास योगी जी को यदि वास्तव में विकास देखना है
बिजनौर से अतिआवश्यक खबर उपजिलाधिकारी धामपुर की मध्यस्थता में रामड़ोल जलूस प्रकरण हुआ समाप्त।
बिजनौर से अतिआवश्यक खबर उपजिलाधिकारी धामपुर की मध्यस्थता में रामड़ोल जलूस प्रकरण हुआ समाप्त। बिजनौर से सहयोगी अशोक कुमार के साथ मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट। बिजनौर :- जनपद बिजनौर के धामपुर नगर में रामड़ोल जलूस निकाले जाने को लेकर दो गुटों बीच चल रहा विवाद आज उपजिलाधिकारी मनोज सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी इंदू सिद्धार्थ की मध्यस्थता में समाप्त हो गया है। जिससे नगर धामपुर में 21/7/2022 को निकाले जाने वाले रामड़ोल जलूस का मार्ग प्रशस्त हो गया है। धामपुर तहसील के सभागार में उपजिलाधिकारी धामपुर मनोज सिंह व सीओ धामपुर इंदू सिद्धार्थ की मध्यस्थता में तथा रामड़ोल सिमिति के दोनों पक्षों की उपस्तिथि में एक सभा का आयोजन किया गया।काफी बहस के उपरांत दोनों पक्षों की सहमति से दोनों पक्षों के दो दो व्यक्तियों की अलग बैठक करायी गयी। जिसमें निष्कर्ष निकाला गया कि दोनों पक्षों की ओर से चार - चार व्यक्तियों की अस्थाई कमेंट कमेटी बनाई जाये जो रामड़ोल के पारंपरिक जलूस को निकालेंगे इस बीच दोनों पक्षों के अध्यक्ष अपने अपने पदों पर बने रहेगें। परन्तु दोनों ही अध्यक्षों का जुलूस निकाले जाने में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं रहेगा।दो सदस्य बैठक में एडवोकेट अनिल शर्मा गुट की और से एड़वोकेट अनिल शर्मा व प्रमोद अग्रवाल तथा अनिल अग्रवाल गुट की और से हनुमान अखाड़े के गुरू मास्टर हरिओम शर्मा व दिव्या लोक शर्मा ने भाग लिया जिस पर दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी सहमति प्रदान की। जिसके बाद प्रकरण समाप्त हो गया है। आपको बता दें कि धामपुर नगर में रामड़ोल जलूस को लेकर रामड़ोल समिति में गुटबाजी के कारण विवाद उत्पन्न हो गया था। जिसमें अनिल अग्रवाल गुट वह एड़वोकेटअनिल शर्मा गुट अपने आप को जलूस निकाले जाने का दावेदार बता रहे थे।जिसको लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था । जिसका सर्वसम्मति से पटाक्षेप हो गया है। बाइट :- मनोज सिंह उपजिलाधिकारी धामपुर
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
वाह रे योगी सरकार और वाह रे योगी सरकार का विकास योगी जी को यदि वास्तव में विकास देखना है
बिजनौर में मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर हत्या
बिजनौर में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई जंगल की ओर भाग रहे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की तो जवाबी फायरिंग
Leave a Comment: