वाह रे योगी सरकार और वाह रे योगी सरकार का विकास योगी जी को यदि वास्तव में विकास देखना है


वाह रे योगी सरकार और वाह रे योगी सरकार का विकास योगी जी को यदि वास्तव में विकास देखना है तो बरसात के दिन सीतापुर आकर डीएम और सीडीओ कार्यालय का नजारा देख ले  l जब प्रशासनिक कार्यालयों का यह दृश्य है तो सीतापुर के अन्य मुहल्लों की  सड़कों का परिदृश्य का अनुमान लगाया जा सकता है l सीतापुर के अधिकांश मोहल्लों की सड़कों पर 2 फीट ऊपर पानी बह रहा है l यह तो मात्र अचानक एक दिन की वर्षा का हाल है यदि कहीं ऐसे ही लंबे समय तक वर्षा हो जाए तो सीतापुर को तरणताल बनने में देर नहीं लगेगी l यह उस समय का नजारा है जब दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री विमला बाथम कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक ले रही थी जनपद के सभी अधिकारी और सांसद विधायक मौजूद थे पूरा डीएम और सीडीओ कार्यालय जलमग्न था l जरूरतमंद लोग पानी को पार करते हुए कलेक्ट्रेट सभागार तक पहुंच रहे थे l अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत बाजपेई की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।