बिजनौर से अतिआवश्यक खबर उपजिलाधिकारी धामपुर की मध्यस्थता में रामड़ोल जलूस प्रकरण हुआ समाप्त।
बिजनौर से अतिआवश्यक खबर उपजिलाधिकारी धामपुर की मध्यस्थता में रामड़ोल जलूस प्रकरण हुआ समाप्त।
आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत संस्कृति विभाग उ0प्र0 द्वारा विभिन्न प्रदर्शकारी विधाओं यथा लोक गायन, लोक नृत्य, लोक वादन,
आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत संस्कृति विभाग उ0प्र0 द्वारा विभिन्न प्रदर्शकारी विधाओं यथा लोक गायन, लोक नृत्य, लोक वादन, आदिवासी नृत्य, आल्हा गायन, लोकनाट्य, भजन, ललित कला आदि के प्रतिभावान कलाकारों की खोज हेतु जिला स्तर पर त्रिदिवसीय सांस्कृतिक प्रतिभा खोज का आयोजन राजकीय इण्टर कालेज के कम्यूनिटी हाल में किया जा रहा है। इसमें प्रतिभाग करने वाले इच्छुक कलाकारों को अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप पर ही करना होगा, आवेदन पत्र दिनांक 03 अगस्त 2022 दिन बुधवार तक जिला सूचना कार्यालय सीतापुर से या संस्कृति विभाग, उ0प्र0 की वेबसाइट upculture.up.nic.in पर भी प्राप्त कर दिनांक 04 अगस्त 2022 दिन गुरूवार की सांय 05.00 बजे तक भरकर जिला सूचना कार्यालय सीतापुर में जमा करना होगा। इस आयोजन हेतु इच्छुक प्रतिभागियों से आवेदन पत्र प्राप्ति संबंधी समस्त प्रक्रिया उपरान्त ही दिनांक 06 अगस्त 2022 से 08 अगस्त 2022 के मध्य जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतिभा खोज का आयोजन किया जायेगा। जिसमें प्रतिभाग करने वाले समस्त कलाकारों को अपने वाद यंत्र व संगतकर्ताओं के साथ आयोजन में भाग लेना होगा। आयोजन में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों को प्रदर्शन के लिये कोई शुल्क देय नही होगा। आयोजन में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों की प्रस्तुति के आधार पर निर्णायक मण्डल द्वारा कलाकारों को ए, बी0 एवं सी0 श्रेणी में पंजीकृत किया जायेगा व सभी कलाकारों को संस्कृति विभाग उ0प्र0 की ई-डायरेक्टरी में पंजीकृत किया जायेगा तथा उनको क्यू-आर कोड बेस्ड पहचान पत्र उपलब्ध कराया जायेगा। आवेदन संबंधी समस्त जानकारियां संस्कृति विभाग की वेबसाइट upculture.up.nic.in पर एवं संबंधित जिला सूचना अधिकारी से प्राप्त की जा सकती है। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत वाजपेई की खास रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बिजनौर से अतिआवश्यक खबर उपजिलाधिकारी धामपुर की मध्यस्थता में रामड़ोल जलूस प्रकरण हुआ समाप्त।
वाह रे योगी सरकार और वाह रे योगी सरकार का विकास योगी जी को यदि वास्तव में विकास देखना है
बिजनौर में मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर हत्या
Leave a Comment: