यूरोप-अमेरिका तक कैसे पहुंची हीट वेव, क्यों गर्म हो रहे ठंडे देश? वैज्ञानिकों ने बताया कारण
स्टडी में कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान के साथ दुनिया के अगल-अगल हिस्सों में हीट वेव की श्रृंखला शुरू हुई।
आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी जान बचाई
मंदबुद्धि युवक ने शुक्रवार सुबह अधेड़ की पटरे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी जान बचाई। सूचना मिलने के बाद एसपी सोमेन बर्मा भी मौके पर पहुंच कर जांच की। कुड़वार थाना क्षेत्र के गंजेहड़ी निवासी जमाल (45) शुक्रवार को ट्यूबेल से भदहरा बाजार चाय पीने जा रहा था। बाजार से 100 मीटर पहले वो पहुंचा था कि शिव दयाल मिश्र का पुरवा निवासी अरविंद (25) सड़क किनारे कबाड़ बीन रहा था। बताया जा रहा है जमाल ने इसे ऐसा करने से मना किया। यह भी बताया जा रहा है अरविंद मंदबुद्धि था, पैसे के अभाव में इधर उसका इलाज भी रुक गया था। जमाल के मना करने पर वह नाराज हो गया। उसने पास पड़े पटरे को उठाया और जमाल को पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से जमाल की मौके पर ही मौत ही गई। भीड़ ने अरविंद को घेर लिया और उसे पकड़ कर धुनाई शुरू कर दी। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी सोमेन बर्मा, एएसपी विपुल श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उच्च अधिकारियों ने मौके पर जांच पड़ताल किया, लोगो के बयान दर्ज किए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। शांति व्यवस्था कायम है। आरोपी हिरासत में है। वहीं मृतक जमाल के तीन लड़के और दो लड़कियों का रो-रो कर बुरा हाल है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
स्टडी में कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान के साथ दुनिया के अगल-अगल हिस्सों में हीट वेव की श्रृंखला शुरू हुई।
761 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, UP के इस जिले में लॉन्च हुई सुविधा, जानें खासियत
ग्रामीणो ने बताया कि इस मोहल्ले से न जाने कौन सी खिसपत है
Leave a Comment: