एक गैस कंपनी ने घरेलू कंपोजिट सिलेंडर कानपुर में पहली बार लांच कर दिया है
761 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, UP के इस जिले में लॉन्च हुई सुविधा, जानें खासियत
स्टडी में कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान के साथ दुनिया के अगल-अगल हिस्सों में हीट वेव की श्रृंखला शुरू हुई।
डब्ल्यूडब्ल्यूए, 'यूके हीट वेव स्पेल' पर शुक्रवार को अपना विश्लेषण प्रस्तुत किया है। कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन के कारण गर्मी में 10 गुना का इजाफा होने की संभावना है। विश्लेषण किए गए मॉडल बताते हैं कि पूर्व-औद्योगिक समय आज की तुलना में लगभग 1.2 डिग्री सेल्सियस ठंडा था, लेकिन अब इसमें करीब दो डिग्री का इजाफा हो चुका है। स्टडी में कहा गया है कि औसत वैश्विक तापमान में वृद्धि वायुमंडलीय और वैश्विक परिसंचरण पैटर्न को बदल रही है। इस वर्ष भारत और पाकिस्तान के साथ दुनिया के अगल-अगल हिस्सों में हीट वेव की श्रृंखला शुरू हुई। जुलाई के मध्य में ब्रिटेन में अत्यधिक गर्मी महसूस की गई और अब अमेरिका में गर्मी चिंता का विषय बन रही है। डब्ल्यूडब्ल्यूए की रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्च व अप्रैल के महीने में भारत और पाकिस्तान में भीषण गर्मी पड़ी। यह मानव जनित जलवायु परिवर्तन के कारण 30 गुना अधिक थी। इसके बाद 18 और 19 जुलाई को, हीट वेव ने ब्रिटेन के बड़े हिस्से को प्रभावित किया। यहां पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की तरह ब्रिटेन में भी प्री-मानसून सीजन बेहद शुष्क था और यह लंबे समय तक ऐसा ही रहा। जुलाई 1911, बाद से इस साल ब्रिटेन में सबसे शुष्क मानसून था। रिपोर्ट के अनुसार हाल के महीनों में पूरे महाद्वीपीय यूरोप में सूखे की स्थिति भी व्यापक है। यूरोप में भीषण गर्मी ने लोगों के जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। स्पेन-पुर्तगाल में बीते सात महीनों में 1000 लोगों की जान चली गई है। ब्रिटेन में बीते दिनों तापमान 41 डिग्री को पार कर गया था।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
761 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, UP के इस जिले में लॉन्च हुई सुविधा, जानें खासियत
ग्रामीणो ने बताया कि इस मोहल्ले से न जाने कौन सी खिसपत है
इसी दौरान जिनपिंग ने बाइडन को ताइवान मुद्दे पर आग से न खेलने की चेतावनी दी
Leave a Comment: