ग्रामीणो ने बताया कि इस मोहल्ले से न जाने कौन सी खिसपत है


चित्रकूट

बताते चलें कि ग्रामपंचायत बसिला के साहू मुहल्ले पे प्रधान द्वारा रोड न बनवाने पर रास्ते मे भरा रहता है 2 फिट कीचड़ और पानी जहाँ से होकर छोटे छोटे बच्चे जाते हैं स्कूल व बूढ़े बुजर्गो को करना पड़ता है मुसीबतों का सामना।
ग्रामीणो ने बताया कि इस मोहल्ले से न जाने कौन सी खिसपत है  प्रधानों से जो कि इतने में रास्ता ही नही बनवाते और प्रधान कहते हैं कि इस मोहल्ले के लोगों ने न हमे वोट दिया न कोई विकास कार्य होगा और इसके चलते पूरे गांव में ऊंची ऊंची रास्ता बनवा दी गई और साहू मोहल्ले में रास्ता न बनवाया गया जिससे गांव का कीचड़ और पानी यही रास्ते मे पूरा जमा हो जाता है जिससे रास्ते के अगल बगल के मकान भी गिर रहे हैं तथा जहरीले कीड़े मकोड़े घुसे रहते हैं और तरह तरह की बीमारियों से ग्रसित होते हैं लोग सबसे बड़ी दिक्कत जो छोटे छोटे स्कूली बच्चे यही कीचड़ और पानी से होकर के जाते हैं स्कूल
वही रास्ते के किनारे बना कच्चा मकान जो गिरने की कगार में है पानी भरे रहने के कारण जो कि ज्ञान वती पत्नी स्वर्गीय स्यामलाल साहू का है जो बहुत ही गरीब असहाय है उसने तोप लगते हुए प्रधान पर कहा कि आज तक मुझ गरीब बिधवा को प्रधान मंत्री आवास नही दिया गया जब कि कई बार मिन्नत की गई।।
वही मोहल्ले के मुन्नालाल धोबी,सत्यनारायण सहुचेदिलाल साहू,दिव्यांग कमलेश कुमार ,धर्मपाल साहू,बबलू साहू ने कहा कि कई बार जिलाधिकारी व कई जगह शिकायत की गई लेकिन कोई समाधान नही हो रहा,और कहते हैं जब सैंया की है सरकार तो डर कहे का।।।
अबतक टी वी से
राजाबाबू त्रिपाठी चित्रकूट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।