761 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, UP के इस जिले में लॉन्च हुई सुविधा, जानें खासियत


कानपुर। एक गैस कंपनी ने घरेलू कंपोजिट सिलेंडर कानपुर में पहली बार लांच कर दिया है। इसका वजन मौजूदा गैस सिलेंडर से लगभग आधा होगा। मौजूदा गैस सिलेंडर का भार गैस सहित 31 किलो रहता है, कंपोजिट सिलेंडर का वजन 16.3 किलो होगा। हर तरह से सुरक्षित और पारदर्शी सिलेंडर में दस किलो गैस होगी। इसका रेट भी पुराने गैस सिलेंडर के हिसाब से 761 रुपये होगा। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने इस आधुनिक पारदर्शी सिलेंडर को गैस कंपनी के अफसरों की मौजूदगी में लांच किया। 

गौरतलब हो कि अभी 14.2 किलो गैस की कीमत 1068 रुपए है। दस किलो गैस वाला सिलेंडर 761 रुपये में मिलेगा। कम वजन होने की वजह से इसे बच्चों से लेकर महिलाएं आराम से उठा सकेंगी। करीब 6 दशक की यात्रा के बाद घरेलू सिलेंडर में गैस कंपनिया बदलाव करने जा रही हैं। बाजार में आने वाला कंपोजिट सिलेंडर लोहे के सिलेंडर के मुकाबले कई किलो हल्का है। इसमें थ्री-लेयर होंगे। बता दें अभी इस्तेमाल होने वाला खाली सिलेंडर 17 किलो का होता है और गैस भरने पर यह 31 किलो से थोड़ा अधिक पड़ता है। अब 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर में 10 किलो ही गैस होगी। 

 

 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।