मतदाता सूची में नए नाम जुड़वाने के अभियान में पहुंचे अरविन्द मिश्रा अंशू
रिपोर्ट पदुम सिंह तोमर महोली सीतापुर

आज भाजपा नेता अशू मिश्रा बोलें 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा जरूर बनें मतदाता, बूथ सशक्तिकरण में निभाएं भागीदारी
महोली, सीतापुर  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी बूथ सशक्तिकरण एवं ‘मतदाता जोड़ो अभियान’ के तहत महोली विधानसभा क्षेत्र में नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्रामसभा ससुर्दीपुर स्थित गृह बूथ संख्या 152 पर महोली विधानसभा से भाजपा की ओर से अपनी उम्मीदवारी का दावा कर रहे अरविन्द मिश्रा अंशू ने पहुंचकर अभियान में सहभागिता की।

“इस दौरान उन्होंने नए मतदाताओं को सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया में सहयोग किया और पात्र युवाओं को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया। मौके पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) वीणा देवी (साहित्यपुर) एवं आकांक्षा दीक्षित (उदयपुर) तथा उदयपुर बूथ अध्यक्ष लक्ष्मी शंकर शुक्ला सहित विधानसभा एवं बूथ समिति के पदाधिकारी और समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे”

“अरविन्द मिश्रा अंशू ने लोगों से अपील की कि अपने परिवार और आसपास के युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक करें। जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं”

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। अधिक से अधिक नए मतदाताओं को सूची से जोड़कर बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।