संविधान की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : राम उदित यादव

सपा जिला कार्यालय में मनाया गया संविधान दिवस, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को किया याद

रवि प्रकाश द्विवेदी 
गौरीगंज/अमेठी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर गुरुवार को गौरीगंज स्थित पार्टी जिला कार्यालय में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। संविधान में निहित लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे के मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी ने संविधान की मूल भावना और उसके आदर्शों को बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव, राम बौरासी, राम सिंह, शिव प्रताप यादव, केडी सरोज, राजेश मिश्रा एडवोकेट, घनश्याम सिंह, चंद्रशेखर यादव, विक्रम सिंह, मनीराम वर्मा, ओम प्रकाश, शिव दर्शन, राकेश यादव, दीपू तिवारी, जग प्रसाद यादव, विजय यादव, सीपी यादव, विजय पासी, महेंद्र यादव, पंकज शुक्ला, सुखराम चौधरी, संदीप चौधरी, राम अचल, देवी शरण यादव, अनिल और मोनू सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की जानकारी जिला प्रवक्ता राजेश मिश्रा एडवोकेट ने दी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।