अमेठी जिले के तिलोई तहसील के नवावां गांव में गेहूं की फसल जोतने का आरोप लगा है पीड़ित पक्ष ने अधिकारियों से मामले की जांच कर FIR दर्ज करने की मांग की है प्रार्थना पत्र के मुताबिक नवावां परगना रोखा की भूमि संख्या 1667/0.439 प्रार्थी पक्ष के नाम दर्ज है और उस पर उनका कब्जा है प्रार्थी पक्ष में रामप्रकाश और ओमप्रकाश स्व जगन्नाथ के बेटे शिवकली जगन्नाथ की पत्नी और लखनदेई रामदुलारे की पत्नी शामिल हैं
उनका कहना है कि करीब 20 दिन पहले जमीन पर गेहूं बोया था फसल करीब 2 इंच तक उग चुकी थी आरोप है कि संतोष और प्रेमपती निवासी पूरे उदवत मजरे नवावां परगना रोखा तहसील तिलोई जिला अमेठी ने रात में सरहेंगी से फसल जोत दी
प्रार्थी पक्ष के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच पहले कोतवाली मोहनगंज में सुलहनामा हुआ था उनका आरोप है कि इसके बावजूद संतोष और प्रेमपती सरहेंगी और झगड़े पर आमादा हैं 26 नवंबर 2026 को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित पक्ष ने जांच FIR दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है उन्होंने दोबारा जमीन जोतने और बोने की अनुमति देने की भी मांग की है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।