अमेठी में उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध किसानों को नहीं होगी खाद की कमी
अनुराग सागर अब तक न्याय
जनपद में 19,627 मीट्रिक टन यूरिया और 3,810 मीट्रिक टन डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित एनपीके खाद के प्रयोग की भी किसानों से अपील अमेठी जनपद में रबी फसलों की बुवाई एवं कृषि कार्यों को देखते हुए किसानों को समय से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर जनपद की सभी संचालित उर्वरक समितियों महिला उपभोक्ता संघ तथा इफको केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है जिससे किसानों को आवश्यकता के अनुसार समय से खाद मिल सके। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह निरंजन ने बताया कि जनपद में 23 नवंबर 2026 को इफको यूरिया की 2,668 मीट्रिक टन की एक रैक प्राप्त हुई है इसके बाद जनपद में यूरिया की कुल उपलब्धता बढ़कर 19,627 मीट्रिक टन हो गई है उन्होंने बताया कि 25 नवंबर 2026 को एचयूआरएल HURL की एक रैक प्राप्त हुई है जिसमें 757 मीट्रिक टन डीएपी एवं 150 मीट्रिक टन टीएसपी शामिल है इसके अतिरिक्त 26 नवंबर को पीपीएल PPL की एक रैक सुल्तानपुर में पहुंच रही है, जिसमें से जनपद अमेठी को 350 मीट्रिक टन डीएपी प्राप्त होगी इस प्रकार प्राप्त होने वाली एवं वर्तमान में उपलब्ध मात्रा को मिलाकर जनपद में डीएपी का कुल भंडार 3,810 मीट्रिक टन हो जाएगा जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में अन्य उर्वरकों की भी पर्याप्त उपलब्धता है। वर्तमान में 2,949 मीट्रिक टन एनपीके 1,871 मीट्रिक टन एसएसपी तथा 159 मीट्रिक टन एमओपी उपलब्ध है उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है और किसानों को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार खाद उपलब्ध कराई जा रही है उन्होंने किसान बंधुओं से अपील की कि वे डीएपी के साथ-साथ एनपीके उर्वरक का भी संतुलित एवं आवश्यकतानुसार प्रयोग करें फसलों की आवश्यकता के अनुरूप उर्वरकों का उपयोग करने से पोषक तत्वों की पूर्ति के साथ मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने में भी सहायता मिलती है जिला कृषि अधिकारी ने यह भी बताया कि निजी उर्वरक विक्रेताओं को शासन द्वारा निर्धारित दरों पर ही उर्वरक की बिक्री करने के निर्देश दिए गए हैं किसी भी विक्रेता द्वारा उर्वरक के साथ अनावश्यक टैगिंग करने निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने अथवा कालाबाजारी किए जाने का मामला सामने आने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 में निहित प्रावधानों के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसानों को खेती किसानी के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: