भागवत कथा से मिलता भयमुक्त होकर मुक्ति की राह पर चलने का संदेश : शशिशेखर

कलश पूजन के साथ सात दिवसीय कथा का शुभारंभ, भक्ति और समर्पण का महत्व बताया
अब तक न्याय/रूद्रपुर तहसील प्रभारी शेख़ अंसार अहमद 
रुद्रपुर (देवरिया)। नगर के मल्लाह टोली वार्ड स्थित त्रिपाठी सदन में मंगलवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। पौराणिक तीर्थस्थल दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश पूजन किया गया। इसके बाद व्यासपीठ से आचार्य पं. शशिशेखर ने भागवत के प्रथम श्लोक का पाठ कर कथा आरंभ की। कथा व्यास ने श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा बताते हुए कहा कि भागवत परमात्मा का अक्षर स्वरूप है। इसे समझना साक्षात भगवान को समझने के समान है। यह परमहंसों की संहिता तथा वेद-उपनिषदों का सार है, जो मनुष्य को भक्ति और मुक्ति का मार्ग दिखाती है। जन्म-जन्मांतर के पुण्य से ही मनुष्य को भागवत कथा श्रवण का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा मनुष्य के भीतर भगवान के प्रति अनुराग उत्पन्न करती है और हृदय को जागृत कर मुक्ति का मार्ग दिखाती है। मृत्यु के सत्य को जान लेने से मनुष्य के मन से मृत्यु का भय मिट जाता है। जिस प्रकार राजा परीक्षित ने भागवत कथा का श्रवण कर अभय प्राप्त किया, उसी प्रकार भागवत जीव को भयमुक्त होने का मार्ग दिखाती है। अधिक मास में भागवत श्रवण का विशेष महत्व है। इस दौरान मनमथ त्रिपाठी, हिमांशु तिवारी, प्रमोद जायसवाल, अभिषेक शर्मा, अमन सिंह, अमित जायसवाल सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।