महिलाओं के हुनर को मिला मंच, विधायक राकेश प्रताप सिंह ने किया

रवि प्रकाश द्विवेदी 
अमेठी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन का अवसर देने के लिए जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, गौरीगंज में तीन दिवसीय सरस मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की जानकारी ली और उनके प्रयासों की सराहना की।

मेले में जनपद के सभी विकासखंडों से 31 स्वयं सहायता समूहों ने 37 उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं। इसके अलावा खादी एवं ग्रामोद्योग, प्रोबेशन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आरसेटी की ओर से भी स्टॉल लगाए गए हैं। विधायक ने 10 विद्युत सखियों को प्रिंटर डिवाइस वितरित किए तथा दो स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ) के डेमो चेक प्रदान किए।

इस अवसर पर विधायक ने समूह की महिलाओं से संवाद कर उनके उत्पादों एवं आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पादों की पहचान बनाने, बिक्री बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, डीसी एनआरएलएम प्रवीणा शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं मौजूद रहीं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।