अमेठी जिले में बीती रात दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरा युवक घायल हो गया घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है पुलिस के मुताबिक उसकी हालत खतरे से बाहर है हादसा शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी में बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने रात करीब 10 बजे हुआ टक्कर के बाद दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार तीनों युवक घायल हो गए सूचना पर पहुंची शिवरतनगंज पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया एक मोटरसाइकिल पर अकबरपुर फर्शी थाना शिवरतनगंज निवासी यशराज 18 पुत्र राजकुमार मौर्य सवार थे उनके पीछे गोधना मजरे दादूपुर थाना शिवरतनगंज निवासी रामशंकर पुत्र सहदेव मौर्य बैठे थे दूसरी मोटरसाइकिल सहादतगंज थाना इन्हौना निवासी नागेश पुत्र मेवालाल चला रहे थे पुलिस ने नागेश को सीएचसी सिंहपुर भेजा जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई वहीं 200 बेड अस्पताल में भर्ती यशराज ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया रामशंकर का अस्पताल में इलाज चल रहा है पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र ने बताया कि हादसा रात करीब 10 बजे हुआ था तीसरे घायल की हालत खतरे से बाहर है
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: