मल्लिकार्जुन खरगे के दौरे से पहले कांग्रेस को झटका संविधान रक्षा मार्च की अनुमति देने से प्रशासन का इनकार
आराधना मिश्रा मोना’ ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोलीं– संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प से पीछे नहीं हटेंगे कांग्रेसजन

पत्रकार विकास कुमार अब तक न्याय समाचार पत्र

लखनऊ, 25 नवंबर। राजधानी लखनऊ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है उनके दौरे के दौरान प्रस्तावित संविधान रक्षा मार्च को लेकर भी कांग्रेस ने तैयारियां की थीं लेकिन प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिलने के बाद सियासी माहौल गरमा गया है
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने प्रशासन के इस फैसले पर नाराजगी जाहिर करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संबोधन और संविधान की प्रस्तावना की शपथ के बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संविधान रक्षा मार्च निकाला जाना प्रस्तावित था लेकिन स्थानीय प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के इशारे पर स्थानीय प्रशासन की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
आराधना मिश्रा मोना ने स्पष्ट किया कि प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद कांग्रेसजन अपने संवैधानिक और लोकतांत्रिक संकल्प से पीछे हटने वाले नहीं हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के लखनऊ आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है और कांग्रेस अपने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
अब सवाल यह है कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की बात करने वाली राजनीतिक पार्टी के मार्च को प्रशासनिक अनुमति क्यों नहीं मिली? इस मुद्दे पर लखनऊ की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।