पुलिस चौकी रेल विहार के नवनिर्मित भवन का हुआ लोकार्पण

रिपोर्टर संत राज यादव /अब तक न्याय न्यूज़

गोरखपुर थाना शाहपुर अंतर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी रेल विहार के भवन का सोमवार को विधिवत लोकार्पण किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक रेंज गोरखपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नए भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने चौकी परिसर का अवलोकन भी किया।
नवनिर्मित चौकी भवन से क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में सुविधा होगी।
लोकार्पण समारोह में पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ, थानाध्यक्ष शाहपुर सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।