नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार

रिपोर्ट संतराज यादव/ अब तक न्याय न्यूज़

गोरखपुर थाना हरपुर बुदहट नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में हरपुर बुदहट पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष हरपुर बुदहट के नेतृत्व में उप निरीक्षक शिवचन्द्र पटेल की टीम ने कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप पुत्र निरंजन और धीरज पुत्र राधेश्याम के रूप में हुई है। दोनों ग्राम गोपीपुर, थाना हरपुर बुदहट के निवासी हैं।
पुलिस ने दोनों के विरुद्ध थाना हरपुर बुदहट में मुकदमा संख्या 280/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता व पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक शिवचन्द्र पटेल के साथ कांस्टेबल अर्जुन साहू और कांस्टेबल नितिन कुमार शामिल रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।