एत्मादपुर में सामाजिक समरसता अभियान की शुरुआत, विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने से पहुंचे लोग


आगरा।मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर के सम्मान एवं स्मृति में एत्मादपुर में भाजपा नेता इंजीनियर सीटू चौहान की ओर से विशेष रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक कर मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया गया। इस अवसर पर उन्हें हीरे-जवाहरात तथा सोने-चांदी से सुसज्जित भव्य मुकुट पहनाया गया।कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता सीटू चौहान ने मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर के जीवन, उनके ऐतिहासिक योगदान और देशभर में मंदिरों के जीर्णोद्धार सहित धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को याद किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मातेश्वरी के आदर्शों, जनसेवा, धर्म और समाज के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।भाजपा नेता सीटू चौहान लगातार महापुरुषों के सम्मान और उनकी स्मृतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर के सम्मान में सामाजिक समरसता अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के माध्यम से समाज में एकता, भाईचारा, आपसी सद्भाव और महापुरुषों के आदर्शों को आगे बढ़ाने की पहल की गई है।कार्यक्रम में एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर के गौरवशाली इतिहास, उनके सुशासन और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया गया। वहीं, मीडिया से बातचीत करते हुए उपस्थित भाजपा नेताओं ने भी अपने विचार रखे और महापुरुषों के सम्मान व सामाजिक एकता पर जोर दिया।

 

सोनवीर सिंह बघेल

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।