पुलिस चौकी रजादी हाईवे के नवनिर्मित भवन, भोजनालय और आदर्श बैरक का एसपी विनय कुमार सिंह ने किया उद्घाटन
पुलिस चौकी रजादी हाईवे के नवनिर्मित भवन, भोजनालय और आदर्श बैरक का एसपी विनय कुमार सिंह ने किया उद्घाटन
मुलायम सिंह यादव की जयंती पर गाजीपुर में गूंजा सामाजिक न्याय का संकल्प, मरीजों के बीच बांटे फल
मुलायम सिंह यादव की जयंती पर गाजीपुर में गूंजा सामाजिक न्याय का संकल्प, मरीजों के बीच बांटे फल
समता भवन में भावपूर्ण विचार गोष्ठी, सपाइयों ने नेताजी के संघर्ष, सादगी और गरीबों के प्रति समर्पण को किया याद
गाजीपुर। राजनीति में पद और सत्ता हासिल करने वाले तो बहुत हुए, लेकिन अपने संघर्ष और विचारों से समाज के कमजोर तबके के बीच पहचान बनाने वाले नेता विरले ही होते हैं। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर रविवार को गाजीपुर में उनके संघर्ष, सादगी और सामाजिक न्याय की विचारधारा को याद करते हुए सपाइयों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। समाजवादी पार्टी कार्यालय समता भवन में आयोजित कार्यक्रम केवल जयंती समारोह तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नेताजी के विचारों को आत्मसात करने और उनके अधूरे सपनों को आगे बढ़ाने के संकल्प का अवसर भी बना।
जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक जीवन संघर्ष, प्रतिबद्धता और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक रहा है। उन्होंने किसानों, मजदूरों, नौजवानों, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों की आवाज को राजनीतिक मंच प्रदान किया। उनके लिए राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को सम्मान तथा अधिकार दिलाने का जरिया थी।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने कहा कि नेताजी ने अपना पूरा जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों और शोषित-वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई में लगा दिया। मुख्यमंत्री से लेकर देश के रक्षा मंत्री तक की जिम्मेदारी निभाने के बावजूद आम आदमी और जमीन से जुड़े मुद्दे हमेशा उनकी प्राथमिकता में रहे। उनका संघर्ष, सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण समाजवादी आंदोलन की अमूल्य विरासत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नेताजी के विचारों को केवल याद करने के बजाय उन्हें अपने आचरण और जनसेवा के कार्यों में उतारने का आह्वान किया।
जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि नेताजी का जीवन गरीबों, किसानों, नौजवानों और शोषित-वंचित समाज के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उनके विचारों में गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति के प्रति संवेदना सबसे महत्वपूर्ण थी। इसी भावना के तहत उनके सौजन्य से मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा और दुख में उनके साथ खड़ा होना ही समाजवादी विचारधारा की वास्तविक पहचान है।
विधायक जैकिशन साहू ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने सामाजिक न्याय और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके राजनीतिक जीवन के दौरान थे। नेताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि उनके बताए रास्ते पर चलते हुए गरीब, कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज बना जाए।
कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सुदर्शन यादव, डॉ. नन्हकू यादव, राजकुमार पाण्डेय, रविंद्र प्रताप यादव, संतोष यादव, दिनेश कुमार यादव, निजामुद्दीन खान, सुशील जायसवाल, रामबचन, तहसीन अहमद, सूरज राम बागी, परशुराम बिन्द, सुनीता यादव, बिंदु बाला बिन्द, सुभाष गुड्डू, कमलेश यादव, अमित ठाकुर, अभिषेक कुशवाहा, जयराम भारती, आत्मा यादव, धर्मचंद, रामनिवास, बाबी चौधरी, अशोक अग्रहरि, पवन, जयराम यादव, रीना, राजेश यादव, उत्तम चौधरी, जगत मोहन बिन्द, बैजू, हरबंस, अशोक, काका चौबे, संतोष, सुषमा बिन्द, वर्षा, ममता, धन्नू, दारा प्रधान, चन्देश्वर, शैलेश, नितिन यादव और सुग्गू सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
पुलिस चौकी रजादी हाईवे के नवनिर्मित भवन, भोजनालय और आदर्श बैरक का एसपी विनय कुमार सिंह ने किया उद्घाटन
ओटीपी नहीं आने से रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का आधार सत्यापन बाधित, विकास भवन में छात्राओं की लगी कतार
महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिसंबर को जेल भरो आंदोलन करेगी किसान सभा, मासिक बैठक में बनी रणनीति
Leave a Comment: