पुलिस चौकी रजादी हाईवे के नवनिर्मित भवन, भोजनालय और आदर्श बैरक का एसपी विनय कुमार सिंह ने किया उद्घाटन


पुलिस चौकी रजादी हाईवे के नवनिर्मित भवन, भोजनालय और आदर्श बैरक का एसपी विनय कुमार सिंह ने किया उद्घाटन

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के रजादी हाईवे स्थित पुलिस चौकी के नवनिर्मित भवन, भोजनालय एवं आदर्श बैरक का उद्घाटन रविवार को पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक ने चौकी परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

नवनिर्मित भवन, भोजनालय और आदर्श बैरक के निर्माण से चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को बेहतर आवासीय एवं बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में भी सहूलियत मिलेगी।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश मिश्रा, क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी, नंदगंज थाना अध्यक्ष अतुल मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।