महज़ 10 साल की उम्र में मोहम्मद अक़दस ने मुकम्मल किया हिफ़्ज़-ए-क़ुरआन
अब तक न्याय/रूद्रपुर तहसील प्रभारी शेख़ अंसार अहमद
रूद्रपुर (देवरिया): लगन और कड़ी मेहनत के बल पर नगर पंचायत मदनपुर के वार्ड नंबर 14 (शेखटोल) निवासी तनवीर अहमद के होनहार सुपुत्र मोहम्मद अक़दस ने महज़ 10 वर्ष की अल्पायु में ही संपूर्ण पवित्र ग्रंथ क़ुरआन को कंठस्थ (हिफ़्ज़-ए-क़ुरआन मुकम्मल) कर क्षेत्र और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। मोहम्मद अक़दस ने यह गौरवपूर्ण उपलब्धि अपने उस्ताद-ए-मोहतरम मौलाना नुमान साहब की कुशल निगरानी और मार्गदर्शन में बहुत ही कम समय में हासिल की है।
इस नन्हे हाफ़िज़ की कामयाबी से पूरे इलाके और परिवार में खुशी की लहर है। इस पुर-मुसर्रत (हर्षोल्लास के) मौके पर मोहम्मद अक़दस के चचा हाफ़िज़ शमशीर अहमद और परिजनों ने गहरी खुशी का इज़हार करते हुए इसे अल्लाह का विशेष करम बताया है।
इस अवसर पर मदरसा अरबिया अंजुमन इस्लामिया, मदनपुर के ज़िम्मेदारान और अध्यापकों ने होनहार छात्र की हौसला-अफ़ज़ाई की। मदरसा के ज़िम्मेदार मौलाना अनीस साहब, उस्ताद मौलाना आफ़ताब और उस्ताद मौलाना नुमान साहब ने उन्हें दिली मुबारकबाद पेश की।
साथ ही, मदरसा अरबिया अंजुमन इस्लामिया मदनपुर के अध्यापकों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों— प्रबन्धक जफरुल्ला खां, मौलाना वारिस नदवी, डॉ. साकिब खान, मास्टर सोनू शेख, मारूफ़ शेख, मास्टर सेराज खान, मास्टर सरफराज अहमद और मास्टर अख्तर खान ने इस कामयाबी पर बधाई देते हुए मोहम्मद अक़दस के उज्ज्वल भविष्य (रोशन मुस्तकबिल) और कामयाबी की दुआ की है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: