आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर बच्चों और माताओं के बेहतर भविष्य की अहम जिम्मेदारी : डॉ. रतनपाल सिंह
एलएलसी ने नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को वितरित किए नियुक्ति पत्र
अब तक न्याय/रूद्रपुर तहसील प्रभारी शेख़ अंसार अहमद
गौरीबाजार (देवरिया)। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से संचालित आंगनबाड़ी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में गौरीबाजार में नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एलएलसी डॉ. रतनपाल सिंह ने चयनित महिलाओं को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुख्य अतिथि डॉ. रतनपाल सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं ग्रामीण समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नियुक्ति केवल रोजगार का अवसर नहीं, बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ी के प्रति जिम्मेदारी भी है। सभी नवनियुक्त महिलाएं अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ करें, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच सके। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नियुक्ति पत्र पाकर नवनियुक्त कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: