देवरिया में मोबाइल टावर बने सुसाइड और टॉर्चर पॉइंट! प्रेमिका से शादी की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, दो घंटे तक मची अफरा-तफरी!
अब तक न्याय पवन मिश्रा सलेमपुर देवरिया
देवरिया जिले में मोबाइल टावरों पर चढ़ने की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। कोई पारिवारिक विवाद और कथित प्रताड़ना से परेशान होकर तो कोई प्रेम प्रसंग में अपनी मांग मनवाने के लिए टावर पर चढ़ जा रहा है।
सोमवार सुबह लार थाना क्षेत्र में भाटपार रानी के पकड़ी मल्ल गांव निवासी 24 वर्षीय मनीष कुमार प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सुबह करीब 7 बजे हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।
लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर मोबाइल टावरों की सुरक्षा व्यवस्था कहां है?
पहले टावरों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहती थी, अब यह व्यवस्था क्यों नहीं दिखाई देती? टावरों तक आम लोगों की पहुंच रोकने के लिए जिम्मेदार कंपनियां और प्रशासन क्या कदम उठा रहे हैं?
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: