आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर बच्चों और माताओं के बेहतर भविष्य की अहम जिम्मेदारी : डॉ. रतनपाल सिंह
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर बच्चों और माताओं के बेहतर भविष्य की अहम जिम्मेदारी : डॉ. रतनपाल सिंह
वर्षों से जलभराव का दंश झेल रहा रामचक, शिकायतों और आश्वासनों के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार सोमवार को फिर जनसुनवाई पोर्टल पर मुख्यमंत्री से गुहार, प्रत्युष विहार स्कूल के सामने कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर नौनिहाल अब तक न्याय/रूद्रपुर तहसील प्रभारी शेख़ अंसार अहमद रुद्रपुर (देवरि
वर्षों से जलभराव का दंश झेल रहा रामचक, शिकायतों और आश्वासनों के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार
सोमवार को फिर जनसुनवाई पोर्टल पर मुख्यमंत्री से गुहार, प्रत्युष विहार स्कूल के सामने कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर नौनिहाल
अब तक न्याय/रूद्रपुर तहसील प्रभारी शेख़ अंसार अहमद
रुद्रपुर (देवरिया)। विकास खंड रुद्रपुर के ग्राम रामचक में प्रत्युष विहार स्कूल के सामने सड़क पर पिछले सात-आठ वर्षों से जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी हुई है। समस्या के समाधान के लिए स्थानीय स्तर पर कई बार शिकायतें करने, मुख्यमंत्री तक गुहार लगाने और अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। इसी क्रम में सोमवार को एक बार फिर जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की गई है।
सड़क का स्तर नीचे होने और नाली की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर गंदा पानी जमा रहता है। स्थिति यह है कि स्कूली बच्चों को प्रतिदिन कीचड़ और गंदे पानी से होकर विद्यालय आना-जाना पड़ता है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। वर्षों से समस्या कायम रहने और बार-बार गुहार के बावजूद समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में भी नाराजगी है। जनसुनवाई पोर्टल पर की गई शिकायत में सड़क का आवश्यक उच्चीकरण कराने, नाली की मरम्मत तथा समुचित जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की गई है, ताकि स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर बच्चों और माताओं के बेहतर भविष्य की अहम जिम्मेदारी : डॉ. रतनपाल सिंह
देवरिया में मोबाइल टावर बने सुसाइड और टॉर्चर पॉइंट! प्रेमिका से शादी की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, दो घंटे तक मची अफरा-तफरी! अब तक न्याय पवन मिश्रा सलेमपुर देवरिया
भारतीय किसान यूनियन भानू के सदस्यता अभियान में उमड़ा जनसैलाब, करीब 200 लोगों ने ग्रहण की सदस्यता अब तक न्याय सिधौली निर्दोष तिवारी
Leave a Comment: