सड़क पर मिला पर्स, सलेमपुर पुलिस ने खोजकर असली मालकिन तक पहुंचाया!
अब तक न्याय /पवन मिश्रा /सलेमपुर देवरिया
सलेमपुर के सोहनाग मोड़ पर ड्यूटी के दौरान महिला कांस्टेबल रंजना वर्मा और कांस्टेबल गोविंद कुशवाहा को एक पर्स मिला। पर्स में नकदी, युवती का आधार कार्ड और अन्य जरूरी सामान मौजूद था।
पुलिसकर्मियों ने आधार कार्ड पर दर्ज पते और ग्राम प्रधान की मदद से पर्स की मालकिन रिद्धिमा का पता लगाया। इसके बाद युवती को उसके परिजनों के साथ बुलाकर पर्स और उसमें रखा सामान सुरक्षित वापस कर दिया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: