आईटीएम गीडा में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम क्रीड़ा महोत्सव 2026-27 का भव्य शुभारंभ

रिपोर्टर संतराज यादव अब तक न्याय

गीडा, गोरखपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (आईटीएम) गीडा, गोरखपुर में 20 एवं 21 नवंबर 2026 को आयोजित दो दिवसीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम क्रीड़ा महोत्सव 2026-27 का भव्य शुभारंभ हुआ।मुख्य अतिथि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिकविश्वविद्यालय, लखनऊ के पूर्व कुलपति प्रो. डी.एस. चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष नीरज मातनहेलिया, सचिव श्याम बिहारी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निकुंज मातनहेलिया एवं संयुक्त सचिव अनुज अग्रवाल ने भी दीप प्रज्ज्वलन किया।
मुख्य अतिथि प्रो. डी.एस. चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता और प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये जीवन को दिशा देने, व्यक्तित्व को निखारने और मजबूत राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। खेल विद्यार्थियों में लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता, टीम भावना और विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करने का साहस विकसित करते हैं।
उन्होंने कहा कि जिसका आत्मबल बढ़ता है, उसके अंदर ही मूल्य और चरित्र बढ़ता है। भारत की परंपरा किसी को प्रभावित करने की नहीं, बल्कि विश्व को प्रकाशित करने की रही है। विद्यार्थियों को खेल के मैदान में अर्जित अनुशासन, समर्पण और सकारात्मक सोच को अपने जीवन में भी अपनाना चाहिए। डॉ. कलाम के विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसके लिए उनका शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है।
संस्थान के निदेशक डॉ. एन.के. सिंह ने मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आईटीएम गीडा विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके शारीरिक, मानसिक एवं व्यक्तित्व विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना, अनुशासन एवं उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. विनय चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
इस दो दिवसीय खेल महोत्सव में फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो, चेस, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस सहित विभिन्न इंडोर एवं आउटडोर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में 19 महाविद्यालयों के लगभग 1057 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
कार्यक्रम का संचालन शालिनी सिंह ने किया। क्रीड़ा महोत्सव के समन्वयक डॉ. आशुतोष गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को खेल शपथ दिलाई।
इस अवसर पर फार्मेसी निदेशक डॉ. पी.डी. पांडा, आचार्य नरेंद्र सिंह, डॉ. पी.के. सिंह, डॉ. आर.एल. श्रीवास्तव, डॉ. ए.आर. त्रिपाठी, डॉ. बीरेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. आर.के. सिंह, डॉ. सुरेंद्र रॉय, डॉ. ए.के. शर्मा, डॉ. निधि गुप्ता, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, डॉ. आशुतोष राव, डॉ. विनीत राय, डॉ. प्रदीप चौधरी, श्वेता सिंह, दीप्ति ओझा, ए.के. सिन्हा, दीपक श्रीवास्तव सहित संस्थान के सभी शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।