चार जून की शाम शहजादे भी करेंगे साधना, गुफा की तलाश जारी


लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आने के बाद कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 4 जून की शाम शहजादे भी साधना करने जाएंगे... गुफा की तलाश जारी है। इसके बाद एक बार कांग्रेस पार्टी के अंदर फिर से चर्चा तेज हो गई है।



इस बार आए सभी एग्जिट पोलों में बीजेपी की शानदार वापसी दिख रही है। कुछ ने तो एनडीए की चार सौ सीटें आने का अनुमान भी लगाया है।  कल्कि धाम के पीठाधीश्वर कृष्णम ने इससे पहले लिखा कि एग्जिट पोल में भी मोदी की साधना की शक्ति की झलक दिखाई देने लगी है।

 

चार जून के बाद कांग्रेस के होंगे दो धड़े 

इससे पहले कृष्णम ने कहा था कि चार जून के बाद कांग्रेस पार्टी के दो धड़े हो जाएंगे। एक धड़ा राहुल गांधी का होगा तो दूसरा प्रियंका गांधी वाड्रा का। आचार्य का कहना है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं के दिल में एक ज्वालामुखी रही है जो चार जून के बाद फट जाएगा।



एक चैनल से बातचीत करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा था कि प्रियंका गांधी के साथ साजिश हो रही है। प्रियंका गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनने और राज्यसभा में जाने से रोका गया। कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी नहीं दी गई।

यह साजिश उनके खिलाफ कई वर्षों से चल रही है। राहुल गांधी का खेमा चाहता है कि प्रियंका गांधी राजनीति से बाहर हो जाएं। इस वजह से प्रियंका गांधी के समर्थक दुखी हैं। इसके चलते ही चार जून के बाद कांग्रेस के दो धड़े होने वाले हैं।

 

पीएम का ध्यान साधना पूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल में तीन दिवसीय ध्यान कर रहे थे। तीन दिन तक वह ध्यान मंडपम में ही रहे। इस ध्यान मंडपम की खास बात यह है कि यह वही स्थान है, जहां स्वामी विवेकानंद ने देश भ्रमण के बाद तीन दिनों तक ध्यान किया था।


यहीं उन्होंने विकसित भारत का सपना देखा था। ऐसी मान्यता है कि इस स्थान पर देवी पार्वती ने एक पैर पर खड़े होकर साधना की थी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।