राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ रिलीज हो चुकी है। रिलीज से पहले फिल्म की काफी चर्चा हो रही थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ और ही नजारा देखने को मिल रहा है। फिल्म हर दिन दर्शकों के लिए तरस रही है। दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर कोई खास उत्साह नहीं दिख रहा है। इसी बीच अभिनेता अक्षय कुमार ने ‘श्रीकांत’ को लेकर अपनी राय साझा की है।
राजकुमार ने दिया धन्यवाद
अक्षय की समीक्षा और तारीफ पर राजकुमार राव की ओर से भी प्यारा सा जवाब आया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “मेरे सबसे प्यारे अक्षय कुमार सर, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आपसे ही सीखते हैं सर। आप बेहतरीन हो।" मालूम हो कि 'श्रीकांत' की कहानी श्रीकांत बोला नाम के एक दृष्टिबाधित उद्योगपति के जीवन पर आधारित हैं, जो मुश्किलों का डटकर सामना करते हुए अपने सपनों को साकार करता है। फिल्म में उनके संघर्ष की कहानी दिखाई गई है।
जानें ‘श्रीकांत’ की अब तक की कमाई
‘श्रीकांत’ 10 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म में राजकुमार राव के अलावा अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर भी अभिनय कर रहे हैं। इसका निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है। आपको बता दें कि ‘श्रीकांत’ ने पहले दिन कुल 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद शनिवार को 4.2 करोड़, रविवार को 5.25 करोड़, सोमवार को 1.65 करोड़, मंगलवार को 1.6 करोड़, बुधवार को 1.5 करोड़ और गुरुवार को करीब 1.47 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: