रकुल प्रीत सिंह ने दे दे प्यार दे के पांच साल पूरे होने के मौके पर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने फिल्म के दूसरे भाग को लेकर भी अपडेट साझा किया है।


रकुल प्रीत सिंह, अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'दे दे प्यार दे' के पांच साल पूरे हो गए है। यह फिल्म 17 मई, 2019 को रिलीज हुई थी। फिल्म के दूसरे पार्ट की घोषणा काफी पहले हो चुकी है और दर्शक उसे देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों के बीच इस बात को लेकर उत्सुकता का माहौल है कि 'दे दे प्यार दे 2' में क्या कुछ देखने को मिलेगा और फिल्म की कहानी कैसी होने वाली है? फैंस की इस जिज्ञासा को थोड़ा सा शांत करने के लिए खुद रकुल प्रीत सिंह ने अपनी ओर से एक छोटी सी कोशिश की है।

रकुल प्रीत सिंह की क्लियर स्किन का राज! चेहरे पर लगाती हैं ये चीज - Rakul  preet singh reveals her wellness routine secret tvisn

पांच साल पूरे होने पर शेयर किया वीडियो
रकुल प्रीत सिंह ने 'दे दे प्यार दे' के पांच साल पूरे होने के मौके पर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ""आज उस यात्रा को पांच साल पूरे हो गए हैं, जिसने मेरे दिल को उस तरह से छुआ था, जिसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी। 'दे दे प्यार दे' की मेरे भीतर हमेशा एक खास जगह रहेगी। यह एक प्यार और हंसी की कहानी है। मैं हर उस शख्स की आभारी हूं, जिसने इस फिल्म और इसके पात्रों को अपनाया।" रकुल ने इसके आगे फिल्म के दूसरे भाग को लेकर बड़ी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि 'दे दे प्यार दे 2' में मस्ती की डबल डोज मिलने वाली है और इसके लिए वो बहुत खुश हैं।

रकुल प्रीत सिंह ने शेयर की सेक्सी लुक की तस्वीरें, फैंस हुए दीवाने | Hindi  News | Live News in Hindi | ताजा हिंदी खबरें

 

अगले साल रिलीज होगा दूसरा पार्ट
मार्च 2024 में खबर आई थी कि 'दे दे प्यार दे 2' अगले साल एक मई को रिलीज होगी। खुद लव फिल्म्स और टी सीरीज की ओर से इसका एलान किया गया था। फिल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा करेंगे। इसकी कहानी तरुण जैन और लव रंजन ने लिखी है। मालूम हो कि 'दे दे प्यार दे' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था। फिल्म ने 103.64 करोड़ की मोटी कमाई की थी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।