व्यापारी ने खान मालिक को 24.50 लाख रुपए पत्थर लेने की एवज में दे रखे हैं एडवांस, राजकीय उप जिला चिकित्सालय में व्यापारी को दिया गया उपचार


 बोरावड़ ( मुकेश जोया)  - मकराना मार्बल खनन क्षेत्र की चक डूंगरी रेंज की खान संख्या 35 पर पत्थर नापने गए मार्बल व्यापारी पर खान मालिक व कुछ बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे मार्बल व्यापारी के पैर की हड्डी टूट गई। इसके बाद मार्बल व्यापारी को राजकीय उप जिला चिकित्सालय में उपचार दिया गया। वहीं सूचना पर मकराना थाना की एएसआई राजकुमारी मीणा भी चिकित्सालय पहुंची और घायल के बयान का लिए हैं। वहीं प्रार्थी खुर्शीद अहमद पुत्र रहमत अली ईदगाह रोड जामा मस्जिद मकराना ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि चक डूंगरी रेंज में खान संख्या 35 है, जिसके लाईसेन्स अब्दुल खालिक पुत्र जुम्मा गैसावत ने 7 सितंबर 2017 को इकरारनामा कर 24.50 लाख रूपये पत्थर देने के एवज् में ले रखे है। आज सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे प्रार्थी खान पर पत्थर नापने गया, तो वहां पर महेन्द्र माली व 4-5 अन्य बदमाशों को बैठा रखा था। प्रार्थी ने खान मालिक अब्दुल खालिक को बुलाया तो महेन्द्र माली ने कहां कि यंहा का मालिक मैं ही हूं। यंहा से चलते बनो, वरना दोनो भाईयो को घर जाने के लिए रास्ता नहीं मिलेगा। इसके बाद महेन्द्र से तु-तु, मैं-मैं हुई, इतने में 4-5 अन्य लोग लाठी सरिये से प्रार्थी पर हमला कर दिया और धमकी दी कि दुबारा खान पर आये तो दोनो भाईयो को जान से मार देंगे। इस दौरान प्रार्थी के दाहिने पैर पर आरोपी महेंद्र ने लोहे के सरिया से वार किया। जिससे उसका पैर फैक्चर हो गया। इसके बाद प्रार्थी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उपचार दिया गया। वहीं एएसआई राजकुमारी मीणा ने बताया कि खान पर मारपीट हुई है, जिस पर प्रार्थी ने रिपोर्ट दी है और पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।