रिपोर्ट मुकेश कुमार अब तक टीवी न्यूज़ चैनल


जनपद-बस्ती
बस्ती। शहर के कोतवाली 
थानाक्षेत्र में एक 13 वर्षीया किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर गांव के ही एक किशोर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।

पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक दलित किशोरी को धमका कर किशोर बार-बार दुष्कर्म करता था। घटना के दिन फिर एक बार किशोर किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म करने के लिए धमका रहा था। डरी सहमी किशोरी ने सारी बात अपनी मां को बताई तो उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी किशोर पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

जल्द ही आरोपी होगा गिरफ्तार
शहर में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना के बाबत पूछे जाने पर शहर कोतवाल विजय कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी किशोर का सुराग मिल गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।