दूसरों पर परिवार वाद का आरोप लगाने वाले आज खुद परिवार वाद के सवाल पर मीडिया के सवालों से भागते नजर आए
सोनभद्र से मणिशंकर सिन्हा की रिपोर्ट
मतदान के बाद समर्थकों, कार्यकर्ताओं और परिवारीजन के साथ फुर्सत में बिताया दिन
सीतापुर। संसदीय चुनाव के चौथे चरण के लिए सोमवार को मतदान संपन्न हो गया। इसी के साथ एक माह से अधिक की चुनावी भागदौड़, रैलियां, जन सभाएं, जन संपर्क आदि के बाद प्रत्याशियों ने राहत की सांस ली है। धौरहरा लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी आनंद भदौरिया ने मंगलवार की सुबह अपने सहयोगियों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ बिताई। इसके बाद उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ भी सुकून के पल गुजारे।
धौरहरा लोकसभा के कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशी एवं विधान परिषद के पूर्व सदस्य आनंद भदौरिया ने कहा कि धौरहरा के मतदाताओं ने जिस तरह से मतदान में हिस्सा लिए उसके लिए वह उनके आभारी हैं। साथ ही उन्होंने इस चुनाव अभियान में सहयोग करने के लिए क्षेत्र के लोगों का आभार जताते हुए मीडिया के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया। चुनावी प्रचार की व्यस्तता के बाद घर-परिवार के साथ समय बिताने के साथ ही आम दिनों की तरह लोगों से मेल मुलाकात भी की। समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने विभिन्न बूथों पर हुए मतदान की समीक्षा की। एक प्रश्न के उत्तर में आनंद भदौरिया ने कहा कि मेरी व्यक्तिगत चुनावी व्यस्तता समाप्त हो गई है। लेकिन इस बीच यदि पार्टी की तरफ से उन्हें कोई जिम्मेदारी मिलती है, तो वह उसके लिए तैयार हैं। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने यह भी कहा कि विधान परिषद के सदस्य के रूप में मैंने पूर्व में जनता की जो सेवा की है, जो विकास कार्य कराएं हैं वह क्षेत्र के सभी लोग जानते हैं। जिसके चलते इस लोकसभा चुनाव में आम मतदाता मेरे समर्थन और सहयोग में रहे और लोगों ने मुझे वोट के रूप में अपना भरपूर प्यार भी दिया। इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक रमेश राही को मिठाई खिलाकर उनके सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, महोली नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन दिनेश गुप्ता टीटू, जिला पंचायत सदस्य अशोक राजवंशी, महोली विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष रमेश शुक्ला, हरगांव विधान सभा इकाई के अध्यक्ष फुरकान खां, सपा के पिसावां ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश यादव, कांग्रेस के पिसावां ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह, कांग्रेस के महोली ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर पांडेय, सपा के महोली ब्लॉक अध्यक्ष कल्लू मिश्रा, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के शिव कुमार भार्गव, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष शिवम सिंह, ग्राम प्रधान नादिर, पूर्व प्रधान कमलेश सिंह, हेमपाल अर्कवंशी, अवनीश मिश्रा गुड्डू, अंकित त्रिवेदी, मोनू दीक्षित, लाल सिंह, विनय वर्मा, कपिल मिश्रा, राजवीर सिंह, राजेश कनौजिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सोनभद्र से मणिशंकर सिन्हा की रिपोर्ट
लापता बच्चों और उनकी मां की तलाश के लिए सर्विलांस का भी सहारा लिया जा रहा है। बच्चों की मां की मोबाइल सीडीआर खंगाल रही है। बच्चों की मां रीमा के रिश्तेदारों से भी पुलिस संपर्क साध रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बच्चों और उनकी मां को बरामद कर लिया जाएगा।
दुर्घटना में ट्रक क्लीनर की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया। 14 मई शाम को परिजन शव यहां ले आए। पहले तो शव घर पर ही रखे रखा। देर रात परिजन बिना अंतिम संस्कार किए मुआवजे की मांग करते हुए शव एसएमवी स्कूल के बाहर ले आए और जाम लगा दिया।
Leave a Comment: