यूपी में खाता नहीं खोल पाएगा विपक्षी गठबंधन, राजभर ने साधा निशाना; साथ ही जनता से किया रोजगार का वादा OP Rajbhar सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कालूराम प्रजापति के यहां उनकी मां के निधन


सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में आईएनडीआइए गठबंधन यूपी में खाता भी नहीं खोल पाएगा। देश में प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनेगी।

ओपी राजभर ने कहा कि मोदी सरकार में ही महिलाओं को उचित सम्मान मिला, 33 प्रतिशत आरक्षण एनडीए सरकार ने ही लागू किया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कालूराम प्रजापति के यहां उनकी मां के निधन पर शोक संवेदना जताने आए थे।

 

स्वार्थ के लिए एक मंच पर आया विपक्ष

इस दौरान ओपी राजभर ने कहा कि आइएनडीआइए गठबंधन में शामिल पार्टियां अपने-अपने स्वार्थ के लिए एक मंच पर आई हैं,लेकिन उनकी इस बार लोकसभा चुनाव में उनकी दुर्गति होगी, यूपी में तो यह गठबंधन खाता भी नहीं खोल पाएगा। ओपी राजभर ने कहा कि इस बार का चुनाव तो जनता लड़ रही है। आप गांव में जाकर देखिए तो जनता कहती है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। इसके बाद कहने के लिए कुछ नहीं नहीं बचता है।

भ्रष्टाचार पर सपा-बसपा को घेरा

केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ ओपी राजभर ने यूपी पर फोकस करते हुए कहा कि सपा और बसपा के शासनकाल के दौरान यहां जमकर भ्रष्टाचार होता था। सांप्रदायिक दंगे होते थे लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में सत साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। कमजोर वर्ग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। इसका लाभ निश्चित तौर पर लोकसभा चुनाव में मिलेगा ।

अखिलेश का राजभर पर कटाक्ष

राजभर ने कहा कि तीसरी बार केंद्र में एनडीए की सरकार बनने के बाद युवाओं को रोजगार के लिए कक्षा 6 से ही व्यावसायिक शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी। रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी कटाक्ष किया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।