लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ । 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 102 सीटों के लिए वोटिंग हुई। पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान हुआ है, उनमें तमिलनाडु की सभी 39 सीटें, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की आठ, मध्य प्रदेश की छह, उत्तराखंड की सभी पांच, महाराष्ट्र की पांच, असम और बिहार की चार-चार, पश्चिम बंगाल की तीन, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश की दो-दो, छत्तीसगढ़, मिजोरम और त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, शाम पांच बजे तक 102 सीटों पर करीब 60% मतदान दर्ज किया गया है। तीन बजे तक 49.78% मतदान दर्ज किया गया था। जिन 102 सीटों पर मतदान हुआ वहां 2019 में 69.96% वोटिंग हुई थी।
आइये जानते हैं पहले चरण की जिन 102 सीटों पर कहां-कितना मतदान हुआ, सबसे ज्यादा वोटिंग कहां हुई? पहले चरण की 102 सीटों पर 2019 में नतीजे कैसे थे नतीजे?
पहले चरण की 102 सीटों पर कितना मतदान हुआ?
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शाम पांच बजे तक 102 सीटों पर कुल 59.7% मतदान दर्ज किया गया है। आंकड़े देखें तो सबसे ज्यादा बंगाल की जलपाईगुड़ी में 79.33% वोटिंग हुई है। वहीं बिहार के नबादा सीट पर सबसे कम 40.2% लोगों ने वोटिंग की है।
राज्य |
लोकसभा सीट |
2019 में मतदान % |
2024 में पांच बजे तक मतदान % |
पश्चिम बंगाल |
जलपाईगुड़ी |
86.51 |
79.33 |
पश्चिम बंगाल |
कूच बिहार |
84.08 |
77.73 |
असम |
जोरहट |
77.57 |
76.2 |
त्रिपुरा |
त्रिपुरा पश्चिम |
81.93 |
76.1 |
पश्चिम बंगाल |
अलीपुरद्वार |
83.79 |
75.54 |
मध्य प्रदेश |
छिंदवाड़ा |
82.42 |
73.85 |
पुडुचेरी |
पुडुचेरी |
81.25 |
72.84 |
तमिलनाडु |
कल्लाकुरिची |
78.81 |
72.43 |
मणिपुर |
आंतरिक मणिपुर |
81.12 |
72.32 |
तमिलनाडु |
सालेम |
77.91 |
72.2 |
तमिलनाडु |
करूर |
79.55 |
71.97 |
तमिलनाडु |
नमक्कल |
80.22 |
71.44 |
मध्य प्रदेश |
बालाघाट |
77.66 |
71.08 |
तमिलनाडु |
पेरंबलूर |
79.26 |
70.87 |
असम |
डिब्रूगढ़ |
77.3 |
70.65 |
मेघालय |
शिलाॅन्ग |
65.48 |
70.26 |
असम |
सोनितपुर |
79.48 |
69.84 |
तमिलनाडु |
चिदंबरम |
77.98 |
69.32 |
मेघालय |
तुरा |
81.38 |
69.31 |
असम |
काजीरंगा |
82.12 |
68.9 |
असम |
लखीमपुर |
75.17 |
68.34 |
सिक्किम |
सिक्किम |
81.41 |
68.06 |
तमिलनाडु |
विलुप्पुरम |
78.66 |
66.62 |
तमिलनाडु |
धरमपुरी |
82.41 |
66.56 |
तमिलनाडु |
तिरुवन्नामलाई |
78.15 |
66.41 |
तमिलनाडु |
अराणी |
79.01 |
65.74 |
तमिलनाडु |
कांचीपुरम |
75.31 |
65.33 |
तमिलनाडु |
इरोड |
73.11 |
65.13 |
जम्मू कश्मीर |
उधमपुर |
70.15 |
65.08 |
तमिलनाडु |
तिरुप्पुर |
73.21 |
64.95 |
महाराष्ट्र |
गढ़चिरौली-चिमूर |
72.33 |
64.95 |
तमिलनाडु |
दिंडीगुल |
75.29 |
64.8 |
तमिलनाडु |
अर्कोणाम |
78.65 |
64.8 |
तमिलनाडु |
थेनी |
75.27 |
64.72 |
अरुणाचल प्रदेश |
अरुणाचल पश्चिम |
78.5 |
64.48 |
तमिलनाडु |
पोल्लाची |
71.15 |
64.47 |
तमिलनाडु |
नीलगिरि |
74.01 |
64.31 |
तमिलनाडु |
कृष्णागिरि |
75.95 |
64.24 |
तमिलनाडु |
कुड्डालोर |
76.49 |
63.92 |
तमिलनाडु |
विरुधुनगर |
72.49 |
63.59 |
छत्तीसगढ़ |
बस्तर |
66.26 |
63.41 |
तमिलनाडु |
रामनाथपुरम |
68.4 |
63.35 |
उत्तर प्रदेश |
सहारनपुर |
70.87 |
63.29 |
अरुणाचल प्रदेश |
अरुणाचल पूर्व |
87.03 |
62.9 |
तमिलनाडु |
नागापट्टिनम |
76.93 |
62.17 |
तमिलनाडु |
वेल्लोर |
71.46 |
62.01 |
मणिपुर |
बाहरी मणिपुर |
84.14 |
61.98 |
तमिलनाडु |
मयीलाडूतुरै |
73.93 |
61.93 |
तमिलनाडु |
तेनकासी |
71.43 |
61.67 |
तमिलनाडु |
तंजावुर |
72.55 |
61.46 |
राजस्थान |
गंगानगर |
74.77 |
60.29 |
उत्तर प्रदेश |
पीलीभीत |
67.41 |
60.23 |
तमिलनाडु |
तूतुकुडी |
69.48 |
59.96 |
मध्य प्रदेश |
शहडोल |
74.77 |
59.91 |
तमिलनाडु |
तिरुचिरापल्ली |
69.5 |
59.75 |
उत्तराखंड |
नैनीताल-उधमसिंह नगर |
68.97 |
59.36 |
लक्षद्वीप |
लक्षद्वीप |
85.21 |
59.02 |
उत्तराखंड |
हरिद्वार |
69.18 |
59.01 |
उत्तर प्रदेश |
कैराना |
67.45 |
58.68 |
तमिलनाडु |
तिरुनेलवेली |
67.22 |
58.39 |
तमिलनाडु |
कोयंबटूर |
63.86 |
58.36 |
उत्तर प्रदेश |
नगीना |
63.66 |
58.05 |
तमिलनाडु |
तिरुवल्लूर |
72.33 |
57.9 |
उत्तर प्रदेश |
मुरादाबाद |
65.46 |
57.65 |
तमिलनाडु |
कन्याकुमारी |
69.9 |
57.52 |
तमिलनाडु |
शिवगंगा |
69.9 |
56.92 |
अंडमान निकोबार |
अंडमान निकोबार |
65.12 |
56.87 |
महाराष्ट्र |
भंडारा-गोंदिया |
68.81 |
56.87 |
मध्य प्रदेश |
मंडला |
77.79 |
56.74 |
मध्य प्रदेश |
जबलपुर |
69.46 |
56.74 |
राजस्थान |
जयपुर |
68.48 |
56.57 |
राजस्थान |
चुरू |
65.9 |
56.52 |
नगालैंड |
नगालैंड |
83 |
56.46 |
तमिलनाडु |
मदुरई |
66.09 |
56.12 |
महाराष्ट्र |
चंद्रपुर |
64.89 |
55.11 |
उत्तर प्रदेश |
मुजफ्फरनगर |
68.42 |
54.91 |
उत्तर प्रदेश |
बिजनौर |
66.22 |
54.68 |
मिजोरम |
मिजोरम |
63.14 |
53.96 |
राजस्थान |
अलवर |
67.17 |
53.31 |
उत्तर प्रदेश |
रामपुर |
63.19 |
52.42 |
महाराष्ट्र |
रामटेक |
62.3 |
52.38 |
मध्य प्रदेश |
सीधी |
69.5 |
51.24 |
उत्तराखंड |
टिहरी गढ़वाल |
58.87 |
51.01 |
तमिलनाडु |
श्रीपेरंबदूर |
62.44 |
50.04 |
बिहार |
औरंगाबाद |
53.67 |
49.95 |
राजस्थान |
नागाैर |
62.32 |
49.92 |
राजस्थान |
बीकानेर |
59.43 |
48.87 |
राजस्थान |
सीकर |
65.18 |
48.85 |
उत्तराखंड |
गढ़वाल |
55.17 |
48.79 |
राजस्थान |
जयपुर ग्रामीण |
65.54 |
48.67 |
बिहार |
गया (एससी) |
56.18 |
48.54 |
तमिलनाडु |
चेन्नई उत्तर |
64.26 |
48.42 |
महाराष्ट्र |
नागपुर |
54.94 |
47.91 |
तमिलनाडु |
चेन्नई दक्षिण |
57.07 |
47.6 |
बिहार |
जमुई (एससी) |
55.25 |
47.09 |
तमिलनाडु |
चेन्नई मध्य |
58.98 |
46.35 |
राजस्थान |
दौसा |
61.5 |
45.63 |
राजस्थान |
भरतपुर |
59.11 |
45.48 |
राजस्थान |
झुंझुनू |
62.11 |
44.97 |
उत्तराखंड |
अल्मोड़ा |
52.31 |
44.43 |
राजस्थान |
करौली धौलपुर |
55.18 |
42.53 |
बिहार |
नवादा |
49.73 |
40.2 |
राज्यवार मतदान के आंकड़े
उत्तर प्रदेश
पहले चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों में पर मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक सहारनपुर सीट पर सबसे ज्यादा 63.29% और रामपुर सीट पर सबसे कम 52.42% वोटिंग हुई है। 2019 में इन सीटों में से सहारनपुर में सबसे ज्यादा 70.87% और में सबसे कम रामपुर लोकसभा सीट पर 63.19% वोटिंग हुई थी। पिछले चुनाव में इन आठ सीटों में तीन पर भाजपा और बसपा और दो पर सपा को जीत मिली थी।
उत्तराखंड
पहले चरण में उत्तराखंड की सभी पांच सीटों में पर मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट पर सबसे ज्यादा 59.36% और अल्मोड़ा सीट पर सबसे कम 44.43% वोटिंग हुई है। 2019 में इन सीटों में से हरिद्वार में सबसे ज्यादा 69.18% और अल्मोड़ा में सबसे कम अल्मोड़ा 52.31% वोटिंग हुई थी। पिछले चुनाव में सभी पांच सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी।
मध्य प्रदेश
पहले चरण में जिन 102 सीटों पर मतदान हुआ, उनमें मध्य प्रदेश की छह सीटें शामिल हैं। शाम पांच बजे तक छिंदवाड़ा सीट पर सबसे ज्यादा 73.85% और सीधी सीट पर सबसे कम 51.24% वोटिंग हुई है। 2019 में इन सीटों में से छिंदवाड़ा में सबसे ज्यादा 82.42% और जबलपुर में सबसे कम 69.46% वोटिंग हुई थी। पिछले चुनाव में इनमें से पांच सीटें भाजपा और एक सीट कांग्रेस के खाते में गई थी।
राजस्थान
पहले चरण में जिन 102 सीटों पर मतदान हुआ है, उनमें राजस्थान की 12 सीटें शामिल हैं। शाम पांच बजे तक गंगानगर सीट पर सबसे ज्यादा 60.29% और करौली धौलपुर सीट पर सबसे कम 42.53% वोटिंग हुई है। 2019 में इन सीटों में से गंगानगर में सबसे ज्यादा 74.77% और करौली धौलपुर में सबसे कम 55.18% वोटिंग हुई थी। पिछले चुनाव में इन 12 सीटों में से 11 सीटों पर भाजपा और एक सीट पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी जीती थी। 2019 में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनिवाल भाजपा के समर्थन से मैदान में उतरे और जीते थे। इस बार बेनिवाल को कांग्रेस का समर्थन है।
बिहार
पहले चरण में जिन 102 सीटों पर वोटिंग हुई, उनमें बिहार की चार सीटें शामिल हैं। शाम पांच बजे तक औरंगाबाद सीट पर सबसे ज्यादा 49.95% और नबादा सीट पर सबसे कम 40.2% वोटिंग हुई है। 2019 में इन सीटों में से गया में सबसे ज्यादा 56.18% और नबादा में सबसे कम 49.73% वोटिंग हुई थी। पिछले चुनाव में इनमें से दो सीट पर लोजपा और एक-एक सीट पर भाजपा और जदयू ने जीत दर्ज की थी।
अन्य राज्यों में क्या हाल
इसके अलावा पहले चरण में जिन 102 सीटों पर मतदान हुआ है, उनमें तमिलनाडु की सभी 39 सीटें, महाराष्ट्र की पांच, असम की चार, पश्चिम बंगाल की तीन, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश की दो-दो, छत्तीसगढ़, मिजोरम और त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल है।
2019 में तमिलनाडु की 39 सीटों में से 38 पर डीएमके और उसके सहयोगियों को जीत मिली थी। इनमें से 24 सीटें डीएमके ने जीती थी। एक अन्य सीट एआईडीएमके जीती थी। महाराष्ट्र की जिन पांच सीटों में से तीन पर भाजपा और एक-एक पर शिवसेना और कांग्रेस को जीत मिली थी। असम की चार सीटों में से तीन पर भाजपा और एक पर कांग्रेस को जीत मिली थी। पिछले चुनाव में पश्चिम बंगाल की सभी तीन सीटें भाजपा जीती थी। मणिपुर की दो सीटों में से एक पर भाजपा और एक पर नगा पीपुल्स फ्रंट को जीत मिली थी। 2019 में अरुणाचल प्रदेश दोनों सीटें भाजपा जीती थी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की एक सीट पर कांग्रेस, मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट और त्रिपुरा की एक सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।
पिछली बार 102 सीटों पर कितना मतदान हुआ था?
2019 के लोकसभा चुनाव में इन 102 सीटों पर कुल 69.96% मतदान हुआ था। इन सीटों में सबसे ज्यादा मतदान अरुणाचल प्रदेश की अरुणाचल पूर्व सीट पर हुआ था। यहां के 87.03% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। वहीं, सबसे कम मतदान बिहार की नवादा सीट पर हुआ था। यहां के महज 49.73% मतदाताओं ने वोट डाला था।
इन सीटों पर 2019 के नतीजे?
पहले चरण की इन सीटों पर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी थी। पार्टी को इन 102 में से 40 सीटों पर जीत मिली थी। तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी पिछले चुनाव में इन सीटों के नतीजों के लिहाज से दूसरे स्थान पर रही थी। डीएमके ने इन 102 में से 24 सीटों पर जीत दर्ज की थी। देश की सबसे पुरानी पार्टी इन 102 सीटों के नतीजों में तीसरे स्थान पर थी। कांग्रेस के 15 सांसद निर्वाचित हुए थे।
2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बसपा सपा का गठबंधन था। पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान हुआ उनमें से तीन सीटों पर बसपा के उम्मीदवारों को सफलता मिली थी। वहीं, दो सीटों सपा के उम्मीदवार जीतने में सफल रहे थे। शेष 18 सीटें अन्य दलों के खाते में गई थी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: